Monday , April 29 2024

प्राकृतिक आपदाओं के चलते एक महीने में ही जापान के 300 से ज्यादा लोगों की मौत

टोक्यो। जापान के नागरिकों के लिए जुलाई बेहद घातक साबित हुआ। इस एक महीने में प्राकृतिक आपदाओं से जापान में रिकॉर्ड 300 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। इन प्राकृतिक आपदाओं से लोगों को बचाने के लिए सरकार को राहत और बचाव कार्य में 70 हजार सैनिकों की मदद लेनी पड़ी।

शुरुआत जुलाई के पहले हफ्ते में भारी बारिश के बाद पश्चिमी जापान में आई भयावह बाढ़ से हुई। बाढ़ और भूस्खलन ने 220 लोगों की जान ले ली। बाढ़ का पानी अभी उतरा भी नहीं था, देश को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। पहली बार 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे पारे ने 116 लोगों को अपना शिकार बनाया।

आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, जुलाई के दूसरे हफ्ते में जानलेवा गर्मी से प्रभावित लोगों का आंकड़ा 22 हजार को पार कर गया था। पीडि़तों में ज्यादातर बुजुर्ग थे। सरकार को लोगों से घरों में ही रहने की अपील करनी पड़ी। बाढ़ और गर्मी के बाद पिछले सप्ताह देश पर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराया। इससे हालांकि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About admin