Wednesday , April 24 2024

कांग्रेस मुख्यालय पर चढ़ा भगवा रंग, नजर पढ़ते ही कांग्रेस नेताओं में मची अफरा-तफरी

लखनऊ। प्रदेश के सरकारी इमारतों से लेकर पार्कों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भगवा रंग चढ़ने की बात तो अक्सर सामने आती है, पर बृहस्पतिवार को कांग्रेस दफ्तर में इस रंग का असर देखने को मिला। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में स्थित मीडिया हाल के बगल में स्थित प्रवक्ताओं के कमरे समेत एक अन्य कमरे की दीवाल का रंग भगवा कर दिया गया।

यह चर्चा फैलते ही कांग्रेस नेताओं ने पेंटर बुलाकर कलर को बदलवाने का काम शुरू कर दिया। हालांकि कांग्रेस नेताओं की नजर में जो रंग किया गया है वह भगवा नहीं है बल्कि उससे मिलता-जुलता गाढ़ा पीला रंग है।

कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में इन दिनों रंग-रोगन का काम हो रहा है। मुख्य भवन के बगल में स्थित मीडिया हाल बना है और इसी से सटा एक कमरा है, जिसमें प्रवक्ता बैठते हैं। इसके दूसरी तरफ भी एक छोटा सा कमरा है जिसमें आगंतुको केबैठने की व्यवस्था है।

सभी कमरों को अलग-अलग रंग में रंगा जा रहा है। इसी कड़ी में प्रवक्ताओं वाला कमरा और आगंतुकों वाले कमरे की दीवार की पुताई भगवा रंग से मिलते-जुलते रंग से कर दी गई। यह खबर जब सोशल मिडिया पर फैली तो कांग्रेस नेताओं ने आनन-फानन में पेंटर बुलाकर कलर बदलवाने का काम शुरू कर दिया।

इस संबंध में मीडिया कोआर्डिनेटर राजीव बक्शी का कहना है कि पेंटर की गलती से रंग बदल गया है। हालांकि जो रंग किया गया है वह भगवा नहीं है बल्कि गाढ़ा पीला है। बक्शी का कहना है कि पेंटर को कहा गया था कि पेंटर को तिरंगे के तीनो कलर से दीवारों को रंगने को कहा गया था। वह तिरंगे के केसरिया रंग के स्थान पर गाढ़ा पीला रंग कर दिया है। जिसे केसरिया कराया जा रहा है।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About admin