Thursday , April 25 2024

देखते रह गए टाइगर, रणवीर सिंह का जबरदस्त लुक

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। जहां एक तरफ सलमान की भारत है, शाहरुख की जीरो है और आमिर खान की ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती है। वहीं रणवीर सिंह की सिंबा को लेकर क्रेज भी कुछ कम नहीं है। सिंबा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। जिसकी वजह से इस फिल्म से हाल ही में सामने आया रणवीर सिंह का लुक है। ये लुक खुद रणवीर सिंह ने शेयर किया है।रणवीर सिंह का मूछों वाला लुक तो पहले ही देखा जा चुका है लेकिन हाल ही में वे अपनी दमदार बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आए हैं। ये दमदार बॉडी उन्होंने आने वाली फिल्म सिंबा के लिए बनाई है। वे इसी लुक के साथ एक्शन-डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में एक्शन सीन करते नजर आएंगे। वाकई रणवीर सिंह को इस लुक में देखना काफी दिलचस्प होगा

वहीं उनके इस लुक ने इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है। उनकी इस तस्वीर में टाइगर श्रॉफ और विक्की कौशल ने भी कमेंट कर हैरानी जताई है। सिंबा फुल मसालेदार बॉलीवुड फिल्म है। जहां रणवीर सिंह दबंग पुलिस वाले की भूमिका में दिखने वाले हैं। लिहाजा, उन्होंने अपनी बॉडी पर काफी काम किया है। रणवीर अपनी बाकी फिल्मों की तुलना में यहां ज्यादा दबंग नजर आने वाले हैं। फिल्म 28 दिसंबर 2018 को रिलीज होने वाली है। बहरहाल, यहां जानें क्यों सिंबा बन सकती है 2018 की सुपरहिट फिल्म-

धांसू अवतार 
इस फिल्म में पहली बार रणवीर सिंह का ऐसा अवतार नजर आने वाला है। इससे पहले वे एक्शन करते हुए नजर तो आए हैं लेकिन ऐसी फिजीक पहली बार देखने को मिली है।

रणवीर सिंह धमाका 
पद्मावत के बाद रणवीर सिंबा में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। पुलिस के किरदार में.. दमदार एक्शन करते हुए रणवीर को देखना दिलचस्प होगा।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About admin