Tuesday , July 2 2024

Asian Games, Day-12 : एशियाड में फिर चमका भारत, जानसन और महिला रिले टीम ने दिलाया सोना, गोल्ड की सख्या पहुंची 13

जकार्ता। ट्रैक एवं फील्ड खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को यहां अपना स्वर्ण बटोरो अभियान जारी करते हुए लगभग सात दशक में अपना स्वार्णिम प्रदर्शन किया लेकिन हॉकी टीम की हार के कारण भारतीय खेल प्रेमियों में थोड़ी निराश जरूर हुई क्योंकि वह स्वर्ण की हकदार नजर आ रही थी।  भारत के लिए अनुभवी जिनसन जानसन और महिला चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन इस स्पर्धा में दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्णिम कामयाबी के तहत सात सोना भारत के खाते में आया है जबकि 10 रजत और दो कांस्य पदक के साथ किया जो 1951 से उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने पिछले खेलों में 57 पदक जीते थे लेकिन आज उसके पदकों की संख्या 59 तक पहुंच गई जबकि अभी दो दिन की प्रतियोगिताएं बाकी हैं। भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या भी 13 तक पहुंच गई जो 2014 से दो अधिक है।

 

जानसन ने 800 मीटर की रेस में स्वर्णिम सफलता दिलायी जबकि भारत की चार गुणा 400 मीटर महिला रिले टीम ने इस स्पर्धा में अपने दबदबे को कायम रखते हुए लगातार पांचवां स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हिमा दास, एमआर पूवम्मा, सरिताबेन गायकवाड़ और विस्मया वेलुवा कोरोथ की भारतीय महिला चौकड़ी ने तीन मिनट और 28.72 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। वही पुरुष टीम को रजत से संतोष करना पड़ा है।

कुल मिलाकर भारत के लिए गुरुवार का दिन एक बार दो स्वर्र्ण के साथ शानदार साबित हुआ है जबकि हॉकी में भारत जीत से चूक गया है और उसके हाथ से स्वर्ण भी फिसल गया है। अब देखना होगा बाकि दो दिनों में भारत और कितने पदक जीतता है।

India@AsianGames2018@India_AllSports

Indian Asian Games Athletics performance
2018: 7 Gold, 10 Silver & 2 Bronze (19 medals)
2014: 2 Gold, 4 Silver & 7 Bronze (13 Medals)
What an amazing performance guys
Hats off to athletes, coaches & the federation
More power to you @afiindia @Adille1

स्थान  देश  स्वर्ण  रजत  कांस्य  कुल

1      चीन 112 -76- 53-241
2      जापान 59-49-66-174 
3      द. कोरिया 39-46-56-141
4      इंडोनेशिया 30-23-37-90
5      ईरान 19-19-20-58
6    उजबेकिस्तान 15-19-23-53
7    चीनी ताइपै 14-17-24-55
8    भारत 13-21-25-55
9   उत्तर कोरिया 12-09-12-33
10  बहरीन 12-06-7-25

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch