Friday , March 29 2024

लाल चूड़ा और सिंदूर लगाए साड़ी लुक में नजर आईं नई दुल्हन प्रियंका चोपड़ा, साथ में दिखे पति निक

जोधपुर में चार दिन की डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फैमिली के साथ घर वापसी कर रहे हैं. जोधपुर एयरपोर्ट से सामने आई न्यूली वेड कपल की फोटोज में प्रियंका चोपड़ा ग्रीन साड़ी, लाल सिंदूर भरी मांग और लाल चूड़ा पहने नजर आईं. वहीं पति निक जोनस अपने कैजुअल लुक में साथ दिखे. शादी के बाद प्रियंका भारतीय कपड़ों काफी खूबसूरत दिख रही थीं.

जोधुपर शादी के बाद अब ये कपल मुंबई और दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी करेगा. दिल्ली की पार्टी में पीएम नरेंद्र मोदी के आने की संभावनाएं हैं, तो वहीं मुंबई के रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों का जमावाड़ा लगेगा. फिलहाल दोनों की फैमिलीज और दोस्त जोधपुर से रवाना हो गए हैं. प्रियंका की शादी 1 और 2 दिसंबर को पहले क्रिश्चियन और फिर दूसरे दिन हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई.

Priyanka Chopra with husband nick Jonas

                                                    (फोटो साभार- Yogen Shah)

सासू मां ने गिफ्ट में दिए 55 लाख के झुमके 
बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को सासू मां डेनिस जोनस ने बरेली के तो नहीं लेकिन मुंह दिखाई में हीरे के झुमके गिफ्ट किए हैं. प्रियंका के इन झुमकों की कीमत 55 लाख रुपये बताई जा रही है. जोनस फैमिली के सभी लोग इस शादी में मौजूद रहे तो वहीं चोपड़ा फैमिली ने भी सभी रस्मों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

खुद सोशल मीडिया पर प्रियंका ने शेयर की फोटोज 
जोधपुर में रॉयल वेडिंग रचाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मेहंदी और संगीत की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. प्रियंका और निक की शादी की तस्वीरों को देखकर साफ पता चल रहा है कि इस मौके पर सभी ने कितनी मस्ती की है. दो रीति-रिवाजों से हुई इस शादी में वरमाला के दौरान प्रियंका चोपड़ा इमोशनल हो गईं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका अपने पापा को याद करके भावुक हो गई थीं.

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch