Friday , May 3 2024

‘ZERO’ के लिए अनुष्का ने 3 महीने तक किया कठिन परिश्रम, व्हीलचेयर पर गुजारा समय

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बताया कि आनंद एल राय की ‘जीरो’ में आफिया की भूमिका को दमदार ढंग से निभाने के लिए उन्होंने दो पेशेवर प्रशिक्षकों के साथ काम किया. फिल्म में अनुष्का सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित एक वैज्ञानिक के किरदार में हैं. अनुष्का ने अपनी भूमिका की तैयारी के लिए तीन महीने का कठिन परिश्रम किया और इस दौरान ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट और ऑडियोलॉजिस्ट की मदद ली.

                                                                       (फोटो साभारः इंस्टाग्राम, अनुष्का शर्मा)

अनुष्का ने बताया, “मैं यह समझती थी कि यह भूमिका निभाने के दौरान मुझे किस प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और इसी कारण मैं यह भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हुई.” उन्होंने कहा, “मैं इस किरदार को सही तरीके से पेश करना चाहती थी. आनंद सर और हिमांशु (लेखक हिमांशु शर्मा) पहले ही डॉक्टरों के साथ बहुत शोध कर चुके थे जब वे फिल्म के साथ मेरे पास आए और मेरे किरदार को रचा. मैंने उनके दृष्टिकोण को समझा और उसके अनुसार डॉक्टरों से मुलाकात की.”

                                                                                (फोटो साभारः इंस्टाग्राम, अनुष्का शर्मा)

अनुष्का ने कहा कि उन्होंने ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट और ऑडियोलॉजिस्ट के साथ काम किया जिन्होंने उन्हें यह समझाने में मदद की कि उनके द्वारा निभाए जाने वाले किरदार को किस प्रकार की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है. अनुष्का ने व्हीलचेयर पर भी वक्त बिताया. गौरतलब है कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और 21 दिसंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्‍म में शाहरुख के साथ एक बार फिर कैटरीना कैफ और अनुष्‍का शर्मा की जोड़ी नजर आने वाली है. यह जोड़ी इससे पहले फिल्‍म ‘जब तक है जां’ में नजर आ चुकी है.

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch