Saturday , May 18 2024

AAP और कांग्रेस के गठबंधन पर शीला दीक्षित का बयान, भाजपा और आम आदमी पार्टी को बताया चुनौती

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का दोबारा अध्यक्ष चुने जाने के बाद दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बयान दिया है। शीला दीक्षित ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर अभी कहीं कोई बात नहीं हो रही है। शीला दीक्षित ने बुधवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पदभार संभालने से पहले यह बयान दिया।

उन्होंने कहा कि राजनीति में चुनौतियां हमेशा रहती हैं और उनसे निपटने के लिए वे रणनीति तैयार करती रहेंगी, उन्होंने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के साथ आम आदमी पार्टी को भी कांग्रेस के लिए चुनौती बताया है।

शीला दीक्षित से पहले अजय माकन ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान संभाली हुई थी लेकिन 4 जनवरी को उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से त्यागपत्र दे दिया था और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनका त्यागपत्र स्वीकार भी कर लिया था। अजय माकन की जगह शीला दीक्षित को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा 10 जनवरी को की गई थी।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch