Saturday , April 27 2024

प्रियंका गांधी वाड्रा आज लखनऊ से अपनी राजनीतिक पारी की करेंगी शुरुआत

कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगी। प्रियंका आज लखनऊ आ रही हैं, उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे। प्रियंका यहां एक रोड शो और रैली करेंगी।

प्रियंका गांधी के महासचिव बनने के बाद पहली बार प्रदेश आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। राजधानी लखनऊ प्रियंका और राहुल के पोस्टर से पटी पड़ी है। कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं के स्वागत की जोरदार तैयारी की है। एयरपोर्ट से लेकर जगह-जगह स्वागत के लिए मंच और पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं।

यह है कार्यक्रम

राहुल, प्रियंका और ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली से लखनऊ सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से निकलने के बाद 11 बजे से राहुल एवं प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू होगा।

करीब 15 किलोमीटर तक चलने वाला यह रोड शो एयरपोर्ट मोड़ से शहीद पथ तिराहा, अवध चौराहा, आलमबाग चौराहा, नाथा होटल तिराहा, हुसैनगंज चौराहा, बर्लिंगटन चौराहा, लालबाग तिराहा, हजरतगंज चौराहा, विक्रमादित्य चौराहा होते हुए कांग्रेस कार्यालय नेहरू भवन तक जाएगा।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About admin