Friday , March 29 2024

13 जुलाई, शनिवार का राशिफल: वृश्चिक राशि के जातक खुशी मनाएं, अटके काम पूरे हो जाएंगे

मेष राशिफल – आज सांसारिक विषयों से दूर रहकर आध्यात्मिक विषयों में व्यस्त रहेंगे। गहन चिंतनशक्ति इस विषय में आपको सहायता करेगी। गूढ़ एवं रहस्यमय विद्या के प्रति आज आपको अधिक आकर्षण रहेगा। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त होने का भी योग है। फिर भी वाणी पर संयम बरतना होगा, तभी अनर्थकारी विपत्तियों से दूर रह पाएँगे। हितशत्रुओं से संभलकर चलने की गणेशजी की सलाह है। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है।
वृषभ राशिफल
परिवारजनों के साथ सामाजिक कार्यो में अथवा तो किसी पर्यटन-स्थल पर प्रवास का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। व्यापारीगण को व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार की वृद्धि के संबंध में बातचीत आज हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। आकस्मिक धनलाभ की भी आज संभावना अधिक है।

मिथुन राशिफल
आज आप का दिन बहुत अच्छा बीतेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखमय प्रसंग बनेंगे। खर्च होगा, लेकिन वह निरर्थक नही होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। स्त्री मित्रों के साथ भेंट होगी। रुके हुए काम संपन्न हो जाएँगे। क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। व्यर्थ उग्रता टालने का प्रयास कीजिएगा, नहीं तो कार्य बिगड सकता है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।
कर्क राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए थोडी सावधानी रखने का है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड सकता है। किसी भी नए कार्य के प्रारंभ के लिए यह दिन उचित नहीं है। मानसिक अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। खिन्नता रहेगी। पेट का दर्द, विशेषकर मंदाग्नि, अजीर्ण जैसी व्याधियों से आप परेशान रहेंगे। आकस्मिक धनखर्च होगा। प्रियपात्रों से दिल को चोट पहुंच सकती है या न बोलने के प्रसंग उपस्थित हो सकते हैं। अधिक कामुकता आपके मानभंग का कारण न बने इसका विशेष ध्यान रखिएगा। संभवतः यात्रा प्रवास टालिएगा।

सिंह राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि आप का दिन शुभ फलदायी नहीं है। घर में वाद-संवाद का वातावरण रहेगा। परिवारजनों के साथ ऐसी घटना हो सकती है जिससे आपके दिल को तकलीफ हो। आप शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहेगें। मन कुछ अधिक ही व्यग्र रहेगा। नकारात्मक विचार आपको परेशान करेगें। माता की तंदुरस्ती बिगडेगी। स्वस्थ मन से निद्रा नही आएगी। आप कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। पानी तथा स्त्रीयों से संभलिएगा। समयानुसार भोजन की व्यवस्था नहीं हो सकेगी। नौकरी करनेवालो को नौकरी की चिंता रहेगी। जमीन, जायदाद के कार्यों में सावधानी रखिएगा।
कन्या राशिफल
आज आपको किसी भी कार्य में बिना सोचे-समझे हिस्सा लेने से गणेशजी मना करते हैं। साथियों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। भावनात्मक सम्बंधों से आप नरम हो जाएंगें। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों का आप सामना कर पाएँगे। गूढ तथा रहस्यमय आध्यात्मिक बातों में सिद्धि मिलेगी।

तुला राशिफल
गणेशजी कहते है कि आज आपका मन दुविधाओं में उलझा रहेगा। निर्णय न ले पाने के परिणाम स्वरूप नए कार्यों का प्रारंभ करना आपके लिए हितकर नहीं है। आज आप सम्बंधों में औपचारिकता रखिएगा, नहीं तो मनमुटाव होने की संभावना है। व्यवहार में संभवतः जिद्द छोड दीजिएगा। ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं। प्रवास न करना हितकर है। आर्थिक लाभ होगा। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद में न उतरिएगा। किसी भी महत्वपूर्ण विषय पर आज निर्णय न लें ऐसा गणेशजी कहते हैं। स्वास्थ्य संभालिएगा।
वृश्चिक राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन साधारणतयः ही बीतेगा। तन और मन की प्रसन्नता रहेगी तथा सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। परिवारजनों के साथ आनंद-उल्लास में समय व्यतीत होगा। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलने से मन अति प्रसन्न होगा। प्रियजनों के साथ हुई भेंट सफल रहेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आनंददायक प्रवास की संभावना है। उत्तम वैवाहिक सुख कि अनुभूति होगी।

धनु राशिफल
गणेशजी के अभिप्राय से आज का दिन आपके लिए कठिनता भरा हो सकता है। परिवारजनों के साथ बहस होगी तथा दुख हो सकता है। वाणी पर संयम रखना पडे़गा। मन के आवेश पर अंकुश रखना पडे़गा। अकस्मात से संभलना होगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन खर्च होगा।
मकर राशिफल
मित्रों, सम्बंधियों से की गई भेंट से आपका दिन आनंदपूर्ण बितेगा। सामाजिक क्षेत्र, व्यापार तथा अन्य क्षेत्र में आपके लिए आज का दिन लाभदायी रहेगा। जीवनसाथी की खोज करनेवालों को सरलतापूर्वक सफलता मिलेगी। प्रवास-पर्यटन का योग है। घर में किसी शुभ प्रसंग की संभावना गणेशजी देखते हैं।

कुंभ राशिफल
गणेशजी बताते हैं कि आज का दिन शुभ फलदायी है। आज प्रत्येक कार्य में सरलता से सफलता प्राप्त होगी। परिणामस्वरुप आप मानसिकरुप से प्रफुल्लित रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता के कारण पदोन्नति के योग हैं। बडों के आशीर्वाद भी आपके साथ हैं। धनप्राप्ति का योग है। गृहस्थ-जीवन में आनंद प्राप्त होगा।
मीन राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि मन की अस्वस्थता के कारण आप आज व्यग्र रहेंगे। शरीर में थकान और आलस्य का अनुभव होगा। उच्चाधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य कीजिएगा। संतानों के विषय में आप को चिंता रहेगी। आवश्यक निर्णय लेना आज उचित नहीं है। व्यापारी वर्ग को व्यापार में बाधा आ सकती है। नकारात्मकता को महत्व न दें।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch