Friday , September 20 2024

नाबालिग लड़की को जीप में बिठाया, यूपी से लेकर उत्तराखंड तक किया बलात्कार: कॉन्ग्रेस समर्थक साजिद पाशा का अस्पताल सील, इनाम भी घोषित

नाबालिग अपहरण रेप कॉन्ग्रेसउत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक नाबालिग लड़की से अपहरण और रेप का मामला सामने आया है। रेप का आरोप साजिद पाशा और मुदस्सिर पर लगा है जो जिले के एक नामी अस्पताल का संचालक है। शुक्रवार (31 अगस्त, 2024) पीड़िता का अपहरण कोचिंग कराने के बहाने किया गया था। 5 दिनों बाद लड़की को थार गाड़ी से बरामद किया गया था। पुलिस ने इस मामले में मुदस्सिर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार साजिद पर 25 हजार का इनामी घोषित किया गया है। साजिद पाशा के अस्पताल को सील कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र की है। यहाँ का रहने वाला साजिद पाशा ग्रीन सिटी नाम का अस्पताल चलाता है। साजिद पर आरोप है कि उसने 31 अगस्त को कक्षा 11 की एक नाबालिग छात्रा को कोचिंग के बहाने अपने पास बुलवाया था। यहाँ उसने थोड़ी दूर पर और छात्राएँ होने का झाँसा दे कर पीड़िता को विश्वास में लिया और अपनी थार गाड़ी में बिठा लिया। हालाँकि, आगे कोई भी छात्रा नहीं थी और आरोपित ने पीड़िता का अपहरण कर लिया।

बताया जा रहा है कि साजिद पाशा यहाँ से पीड़िता को अपने साथ ले कर उत्तराखंड के रामनगर स्थित एक रिजॉर्ट ने ले गया था। यहाँ बंधक बना कर पीड़िता से 3 दिनों तक रेप किया। इसके बाद पीड़िता को हल्द्वानी और रुद्रपुर ले जा कर बलात्कार किया गया। पीड़िता के मुताबिक उसे रिवाल्वर दिखा कर चुप रहने के लिए धमकाया जाता था। होटल और रिसॉर्ट के कमरे फर्जी पहचान पत्र पर बुक किए जाते थे। साजिद के पास पुलिस की फर्जी ID होने की भी बात सामने आ रही है।

लगातार 5 दिनों तक बलात्कार करने के बाद साजिद पीड़िता को रामपुर ले आया। पुलिस का बढ़ता दबाव देखते हुए साजिद ने पीड़िता को अपने पार्टनर मुदस्सिर सौंप दिया और खुद फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता को मुदस्सिर की गाड़ी से बरामद कर लिया। मुदस्सिर को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। गिरफ्तारी के समय मुदस्सिर पीड़िता को बरेली ले कर जा रहा था। जैसे-तैसे पीड़िता अपने पिता को लोकेशन भेजने में सफल रही।

बरामदगी के बाद पीड़िता ने अपने साथ हुए अत्याचार के बारे में पुलिस को बताया। पीड़िता के पिता ने योगी आदित्यनाथ से फरार चल रहे साजिद पाशा पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। उन्होंने साजिद को खनन माफिया बताया जिसके साथ प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड भी चलते हैं। अस्पताल के साथ उसका प्रॉपर्टी डीलिंग का भी धंधा है। साजिद 2 बीवियों का शौहर है। उसकी एक बीवी पिछला विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी है।

सोशल मीडिया पर साजिद पाशा खुद को कॉन्ग्रेस पार्टी का समर्थक बताता है। साजिद पाशा के अस्पताल को सील कर दिया गया है। रामपुर के पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि एक आरोपित को गिरफ्तार कर के फरार चल रहे दूसरे की तलाश जारी है। साजिद पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया गया है।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch