Friday , October 25 2024

सोना-चाँदी, जमीन-कैश सब, फिर भी 2010-11 से टैक्स नहीं भर रहे रॉबर्ट वाड्रा, प्रियंका गाँधी पर भी ₹11 लाख बकाया: वायनाड से भरा पर्चा तो खुली पोल

प्रियंका गाँधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने इनकम टैक्स की बड़ी रकम दबा रखी है। उन्होंने 2010-11 के बाद से 2020-21 तक का इनकम टैक्स नहीं भरा है। यानि वह लगभग 12 सालों का इनकम टैक्स नहीं जमा कर रहे हैं। अब यह धनराशि लगभग ₹78 करोड़ पहुँच चुकी है।


रॉबर्ट वाड्राकॉन्ग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने बुधवार (23 अक्टूबर, 2024) को केरल की वायनाड लोकसभा सीट उपचुनाव के लिए पर्चा दाखिल कर दिया। उनके नामांकन के दौरान भाई राहुल गाँधी भी मौजूद रहे। प्रियंका गाँधी के दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे में उनकी करोड़ों की सम्पत्ति और उन पर इनकम टैक्स के बकाए की जानकारी सामने आई है। सामने आया है कि प्रियंका गाँधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने लगभग ₹78.5 करोड़ का इनकम टैक्स नहीं चुकाया है। इसको लेकर मुकदमे भी चल रहे हैं।

प्रियंका गाँधी द्वारा दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार, उन्होंने साल 2012-13 का ₹15.75 लाख का इनकम टैक्स नहीं चुकाया है और इसको लेकर इनकम टैक्स ट्रिब्यूनल मुकदमा चल रहा है। उन्होंने CBDT के पास मात्र ₹3.15 लाख जमा किए हैं। वर्तमान कार्रवाई के अनुसार, उनके ऊपर ₹11.11 लाख की रकम का इनकम टैक्स बकाया और उन्हें यह चुकाना है।

प्रियंका गाँधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने इनकम टैक्स की बड़ी रकम दबा रखी है। उन्होंने 2010-11 के बाद से 2020-21 तक का इनकम टैक्स नहीं भरा है। यानि वह लगभग 12 सालों का इनकम टैक्स नहीं जमा कर रहे हैं। अब यह धनराशि लगभग ₹78.5 करोड़ पहुँच चुकी है।

हलफनामे के अनुसार, रॉबर्ट वाड्रा पर साल 2010-11 के लिए ₹7.15 करोड़, साल 2011-12 के लिए ₹3.02 करोड़, साल 2012-13 के लिए ₹3.39 करोड़, साल 2013-14 के लिए ₹11.05 करोड़, साल 2014-15 के लिए ₹10.02 करोड़ और 2015-16 का ₹8.98 करोड़ बकाया है।

इस हलफनामे में प्रियंका गाँधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्तियों की जानकारी भी सामने आई है। हलफनामे में प्रियंका गाँधी ने बताया है कि उनके पास 60 किलो से अधिक सोना चाँदी है। इसके अलावा उनके पास करोड़ों की जमीन भी है।

प्रियंका गाँधी वाड्रा रॉबर्ट वाड्रा
आय साल 2023-24 69,31,660 ₹55,58,000
आय साल 2022-23 ₹19,89,420 ₹11,38,710
आय साल 2021-22 ₹45,56,940 ₹9,03,810
आय साल 2020-21 ₹47,21,820 ₹9,35,530
आय साल 2019-20 ₹46,39,100 ₹15,09,220
बैंक सेविंग्स अकॉउंट ₹3,67,281 ₹13,95,604
बैंक करंट अकॉउंट जीरो ₹2,95,251
बैंक फिक्स्ड डिपोजिट जीरो ₹35,60,245
शेयर जीरो ₹65,72,012
म्यूचुअल फंड ₹2,24,93,988 ₹32,79,998
PPF/LIC ₹17,38,265 ₹6,00,000
विभिन्न कंपनियों को दिया गया पैसा जीरो ₹35,38,89,724
सोना-चाँदी-जेवरात 2.509 किलो सोना (₹1,15,79,065) 59.830 किलो चाँदी (₹29,55,581) जीरो
कुल चल संपत्ति ₹4,24,78,689 ₹37,91,47,432
दिल्ली में जमीन 3.78 एकड़ (₹2,10,13,598) जीरो
व्यावसायिक भवन जीरो ₹27,64,38,633
आवासीय भवन ₹7,74,12,598 जीरो

ऊपर प्रियंका गाँधी और उनके पति की संपत्तियों का हर एक ब्योरा देखा जा सकता है। प्रियंका गाँधी और रॉबर्ट वाड्रा के पास कोई नई गाड़ियाँ भी नहीं हैं। इस हलफनामे में बताया गया है कि दोनों के पास 3 कारें और 1 मोटरसाइकिल है। यह सभी गाड़ियाँ 15 वर्ष से अधिक पुरानी हैं।

यानी अगर देखा जाए तो रॉबर्ट वाड्रा- प्रियंका गाँधी पर इनकम टैक्स का बकाया उनकी कुल सम्पत्ति से भी ज्यादा है। हलफनामे के अनुसार, दोनों की कुल सम्पत्ति लगभग ₹77.5 करोड़ है जबकि उनके ऊपर ₹78 करोड़ से ज्यादा का इनकम टैक्स बकाया है। प्रियंका गाँधी और रॉबर्ट वाड्रा का कुल इनकम टैक्स बकाया लगभग ₹78.5 करोड़ पहुँचता है।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch