Wednesday , May 1 2024

झारखंड के लोहरदगा में प्रसाद खाने से 40 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, 2 बच्चों की हालत गंभीर

झारखंड के लोहरदगा में प्रसाद खाने से 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ी। दरअसल लोहरदगा स्थित लिटिल चैंम्प्स स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में रविवार को सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था।

 

पूजा के बाद बच्चों को खाने के लिए प्रसाद दिया गया। जिसे खाने के तुरंद बाद ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। प्रसाद खाने के बाद बच्चों को खून की उल्टी होनी शुरु हो गई। जिसके बाद तुरंत पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी गई।

डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सभी बच्चों में से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। यह पहली दर्शाता में साफ तौर पर किसी जहरीले पदार्थ के सेवन का मामला हो सकता है।

पको बता दें कि बीमार बच्चों को अस्पताल में भर्ती होने के बाद स्कूल प्रशासन का कोई भी सदस्य अस्पताल नहीं पहुंचा। जिसे लेकर बीमार बच्चों के परिजनों में काफी रोष है। वहीं बच्चों का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि यह फूड व्पायजनिंग का मामला है।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About admin