Friday , May 3 2024

Auto Expo 2020: एक्सपो मार्ट में विवाद के बाद मची भगदड़, पुलिस ने किया बल प्रयोग

ग्रेटर नोएडा। ऑटो एक्सपो 2020 में एंट्री को लेकर शनिवार को एक्सपो मार्ट में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सीआईएसएफ के जवानों ने हल्का बल प्रयोग किया।बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने टिकट खरीदकर एक्सपो मार्ट में आए थे। जब लोग अंदर प्रवेश करने लगे तो बार कोड रीड नहीं किया। इसकी वजह से मार्ट के अंदर जाने से मना कर दिया गया।

इसकी वजह से वहां पर एक्सपो मार्ट के आयोजकों के खिलाफ लोग नारेबाजी करने लगे। आरोप है कि इस बीच मौके पर पहुंचे सीआईएसएफ के जवानों ने कई लोगों पर बल प्रयोग किया। आरोप है कि पुलिस ने कई लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा। इसकी वजह से वहां पर भगदड़ मच गई। बताया जा रहा  है कि बेकाबू भीड़ जबरन एक्सपो मार्ट में घुस गई। फिलहाल अभी स्थिति काबू में है।

बता दें कि ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो चल रहा है। 12 फरवरी को इसका अंतिम दिन है। ऐसे में शनिवार और रविवार को पहले से ही भीड़ लगने की आशंका थी। शनिवार को वीकेंड होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

कितना है टिकट का दाम

जानकारी के मुताबिक, शनिवार और रविवार के लिए टिकट के दाम 475 रुपये रखा गया है। आयोजन सुबह 11 बजे से लेकर शाम सात बजे तक चलेगा। 10,11 और 12 फरवरी को टिकट के दाम 350 रुपये रखे गए हैं।

इंडिया एक्सपो मार्ट के बाहर टिकट बिक्री के लिए काउंटर लगाए गए हैं। इसके साथ ही नोएडा में सेक्टर 51, 137, नॉलेज पार्क, राजीव चौक, बॉटनिकल, जनकपुरी मेट्रो स्टेशन पर बने काउंटर से भी टिकट खरीदा जा सकता है।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch