Friday , May 3 2024

ICC का नेतृत्व करने की राजनीतिक क्षमता है सौरव गांगुली के पास- डेविड गॉवर

सौरव गांगुली कितने कुशल नेतृत्वकर्ता हैं इसके बारे में पूरी दुनिया जानती है। भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी अगुआई में गांगुली ने कहां से कहां तक पहुंचाया और पूरी दुनिया के सामने टीम इंडिया की एक नई छवि बनी। गांगुली फिलहाल बीसीसीआइ के अध्यक्ष हैं और उनकी पहल पर ही भारत ने अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेला। यानी गांगुली का नेतृत्व कौशल शानदार है और ये बात सबको पता है।

अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड गॉवर का मानना है कि सौरव गांगुली के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आइसीसी का नेतृत्व करने के लिए जरूरी राजनीतिक कौशल है। उन्होंने के अध्यक्ष के रूप में खुद को पहले ही साबित कर दिया है, जो बहुत कठिन काम है। गॉवर दुनिया के सबसे कलात्मक बायें हाथ के बल्लेबाजों में एक माने जाने वाले गांगुली के नेतृत्व क्षमता से प्रभावित है।

उन्होंने कहा कि बीसीसीआइ का अध्यक्ष पद संभालना दुनिया के सबसे मुश्किल कामों में से एक है। इसके लिए लाखों चीजों पर आपका नियंत्रण होना चाहिए और आपको काफी जिम्मेदार होना होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कामों के लिए राजनीतिक समझ भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गांगुली शानदार इंसान हैं और उनके पास राजनीतिक क्षमता भी है। उनका दृष्टिकोण सही है और वो सभी चीजों का साथ रख सकते हैं। अगर आप बीसीसीआइ अध्यक्ष के तौर पर अच्छा काम कर रहे हैं तो किसे पता है कि भविष्य में क्या होगा।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch