Friday , April 26 2024

रेखा के सिक्यूरिटी गार्ड को हुआ कोरोना, बंगला हुआ सील

सदाबहार एक्ट्रेस रेखा के सुरक्षा गार्ड का COVID -19 टेस्ट पॉजिटिव आया हैं। इसके बाद मुंबई में उनके बंगले को बीएमसी ने सील कर दिया है। इस बीच मुंबई में फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया हैंl करण जौहर, जान्हवी कपूर और आमिर खान के स्टाफ के बाद, अनुभवी अभिनेत्री रेखा के सुरक्षा गार्ड का COVID -19 टेस्ट पॉजिटिव आया हैं। इसके बाद मुंबई में रेखा के बंगले को बीएमसी ने सील कर दिया है।

रेखा के घर के बाहर एक आधिकारिक नोटिस भी लगाई गई है, जिसमें इसे एक कन्टेनमेंट ज़ोन घोषित किया गया है। रेखा का बंगला मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित है और इसका नाम सी स्प्रिंग्स है। रिपोर्टों के अनुसार हमेशा दो सुरक्षा गार्ड होते हैं जो उसके घर की रखवाली करते हैं। उनमें से एक का कुछ दिन पहले COVID-19 पॉजिटिव का टेस्ट किया गया था और उनका मुंबई के बीकेसी में इलाज चल रहा है। बीएमसी ने पूरे क्षेत्र को भी सैनीटाइज कर दिया है।

इस बीच अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया हैंl दोनों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैंl अमिताभ बच्चन बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके हैंl अमिताभ और रेखा की जोड़ी पसंदीदा जोड़ी रही हैंl दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया हैंl दोनों की कई फिल्में सुपरहिट रही हैंl रेखा के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी अभी नहीं मिल पाई हैंl दोनों को एक साथ देखने के लिए फैंस आज भी लालायित रहते हैंl

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch