Friday , April 19 2024

युवराज के घर में भरा पानी, सरकार से मांगी मदद, रेन कोर्ट पहन कर खुद निकाल रहे पानी

बारिश की वजह से देश के कई शहरों का हाल बुरा है। बिहार में बाढ़ की स्थिति है जबकि मुंबई में भी कई जगह पर लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय टीम से बाहर चल रहे हॉकी खिलाड़ी युवराज वाल्मिकी को बुधवार को अजीब समस्या का सामना करना पड़ा, जब मुंबई में भारी बारिश के कारण उनके घर में पानी भर गया।

युवराज ने अपने ट्विटर टर हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्हें अपने फ्लैट के ड्राइंग रूम से टखने तक भरे पानी को बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। युवराज ने इस 28 सेकेंड के वीडियो में बृहन मुंबई नगर निगम के अलावा महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे से भी मदद मांगी।

मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्र में बेहद तेज बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। 30 साल के युवराज नीदरलैंड्स के हेग में 2014 विश्व कप में खेलने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

नवी मुंबई और आसपास के इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश ने यहां नेरुल के डीवाई पाटिल स्टेडियम को काफी नुकसान पहुंचाया है। डीवाई पाटिल स्टेडियम आइपीएल मैचों और अंडर-17 फीफा विश्व कप के मैचों सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर चुका है।

नवी मुंबई पुलिस के कमिश्नर संजय कुमार ने एक ट्वीट में कहा, ‘प्रतिष्ठित स्टेडियमों में से एक डीवाई पाटिल स्टेडियम को भारी नुकसान।’ नवी मुंबई के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने नुकसान की तस्वीरें भी पोस्ट कीं। नेरुल पुलिस स्टेशन के एक पुलिस कर्मी ने भी कहा कि नुकसान बारिश और हवाओं की वजह से हुआ।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch