Thursday , April 25 2024

बतौर कप्तान धोनी के इन रिकाॅर्ड्स को तोड़ पाना है बेहद मुश्किल

भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) क्रिकेट जगत के महानतम खिलाड़ियों में से हैं। ऐसे कई मौके आए हैं जब वह अपनी टीम को मुश्किल से निकालकर जीत की और ले गए और उन्हें जीत दिलाई भी। एक कप्तान के रूप में भारतीय टीम में धोनी की भुमिका अहम रही और उनके प्रेसेंस आफ माइंड तथा कभी हार न मानने वाले रवैये ने उन्हें एक ग्रेट कप्तान बनाया।

धोनी की कप्तानी में बने बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नजर 

PunjabKesari, MS Dhoni images, dhoni photos, dhoni hd images

1. धोनी एक मात्र ऐसे कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया अपने ही घर में व्हाइटवॉश हुआ हो और पिछले 140 वर्षों में ऐसा सिर्फ धोनी की कप्तानी में ही संभव हुआ है। हालांकि ये करना धोनी के लिए आसान नहीं था और इसके लिए उन्हें विराट कोहली की मदद लेनी पड़ी थी और 2016 में खेली गई टी20आई सीरीज में ये बड़ा कमाल किया था।

PunjabKesari, MS Dhoni images, dhoni photos, dhoni hd images

2. धोनी पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने बतौर कप्तान टी20 में 5000 रन पूरे किए थे। रायल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 11 में उन्होंने ये कमाल किया था।

PunjabKesari, MS Dhoni images, dhoni photos, dhoni hd images

3. सबसे महंगे बल्ले की बात आती है तो इसमें भी धोनी के बल्ले का नाम आता है। वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल मैच में जिस बल्ले से धोनी ने विनिंग सिक्सर लगाया था वह लंदन में एक इवेंट के दौरान £100,000 में बिका था। इस राशि को बाद में साक्षी धोनी फाउंडेशन ने इस्तेमाल किया था।

PunjabKesari, MS Dhoni images, dhoni photos, dhoni hd images

4. एक कप्तान के तौर पर धोनी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में 204 छक्के लगाए हैं उनसे आगे अब इंगलैंड के कप्तान इयोन मोर्गन हैं।

PunjabKesari, MS Dhoni images, dhoni photos, dhoni hd images

5. धोनी पहले ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने बतौर कप्तान 150 टी20 मैच जीते हैं और ये रिकाॅर्ड उन्होंने साल 2011 में सनराइजर्स हैदराबाद को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में हराकर बनाया था।

6. धोनी एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 9 बार वनडे इंटरनेशनल मैचों में छक्का लगाकर मैच को खत्म किया है।

PunjabKesari, MS Dhoni images, dhoni photos, dhoni hd imagesPunjabKesari, MS Dhoni images, dhoni photos, dhoni hd images

7. कप्तान ने रूप में धोनी के नाम आईसीसी टूर्नामेंट की तीनों ट्राफियां हैं। उन्होंने 24 सितम्बर 2007 को टी20 वर्ल्ड कप, 2 अप्रैल 2011 को क्रिकेट वर्ल्ड कप और 23 जून 2013 को चम्पियन ट्राॅफी जीतने वाले कप्तान बने।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch