Friday , April 19 2024

एमएस धोनी के संन्यास के ऐलान से इमोशनल हुए कप्तान विराट कोहली, कुछ ऐसा है रिऐक्शन

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर प्रतिक्रिया दी है। विराट ने ट्विटर के जरिए कहा कि वो काफी भावुक महसूस कर रहे हैं। विराट ने धोनी की कप्तानी में ही अपने करियर का आगाज किया था और धोनी ने उन्हें काफी सपोर्ट भी किया है। धोनी ने जब टेस्ट क्रिकेट से अचानक अलविदा कहा था, तो विराट ने ही टीम इंडिया की कप्तानी संभाली थी। धोनी के वनडे और टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट ही तीनों फॉर्मैट में कप्तान बने।

विराट ने ट्विटर पर धोनी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘एक दिन हर क्रिकेटर के सफर का अंत होता है, लेकिन जब आप किसी को बहुत करीब से जाते हैं और वो इस फैसले का ऐलान करता है, तो आप बहुत भावुक महसूस करते हैं। आपने जो भी इस देश के लिए किया, वो हमेशा लोगों के दिल में रहेगा… लेकिन एक-दूसरे के लिए हमारी जो मुचुअल रिस्पेक्ट रही है वो हमेशा मेरे साथ रहेगी। लोगों ने आपकी अचीवमेंट्स देखीं, मैंने आपको एक शख्स के तौर पर जाना। सबके लिए शुक्रिया कप्तान।’ इसके अलावा विराट ने सुरेश रैना के संन्यास पर भी ट्विटर के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। विराट ने लिखा, ‘टॉप करियर के लिए भावेश बधाई। आगे के लिए गुडलक।’

 

विराट पहले भी कह चुके हैं कि भले ही अब वो टीम इंडिया के कप्तान हैं, लेकिन धोनी हमेशा उनके कप्तान रहेंगे। विराट और धोनी के बीच काफी करीबी रिश्ता रहा है। दोनों ने मिलकर टीम इंडिया को कई मैचों में जीत दिलाई है। यह पहला मौका नहीं है, जब धोनी ने अपने संन्यास के फैसले से सबको चौंका दिया। धोनी इससे पहले टेस्ट क्रिकेट से भी अचानक संन्यास की घोषणा कर चुके हैं। धोनी ने वनडे और टी20 इंटरनैशनल कप्तानी के छोड़ने का ऐलान भी ऐसे ही अचानक किया था।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch