Wednesday , April 24 2024

बड़ी लापरवाही: नाबलिग से दुष्कर्म का आरोपी UP पुलिस को चकमा देकर फरार

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी के एक गांव में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से एक मंगलवार को इलाहाबाद में पुलिस हिरासत से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने बताया कि 20 फरवरी को एक मुठभेड़ के बाद आरोपी को एक अन्य व्यक्ति के साथ पकड़ा गया था। मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया था। उसे इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह वह वहां तैनात पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।

एसपी ने बताया कि दोनों कांस्टेबलों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गयी है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को तीन लोगों ने नाबालिग से कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस के अनुसार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch