Tuesday , April 16 2024

कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को ट्विटर पर चलाया महाभियान

देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे कार्मिकों ने ट्विटर पर महाभियान चलाकर केंद्र सरकार तक आवाज पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने संसद के मानसून सत्र में पुरानी पेंशन के मुद्दे को उठाने की मांग की। ट्विटर पर हैशटैग मानसून सेशन रिस्टोर ओपीएस दिनभर टे्रंड करता रहा।

रविवार को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा के आह्वान पर देशभर के कार्मिकों ने ट्विटर पर यह अभियान चलाया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग वर्तमान समय में चल रहे मानसून सत्र में पहुंचाने के लिए देश के 75 लाख एनपीएस कार्मिकों ने ट्विटर के जरिये आवाज उठाई। जिसमें देश के सभी एनपीएस कार्मिकों ने अपने-अपने अकाउंट से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को मजबूती से रखा। साथ ही प्रधानमंत्री, सांसद और केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों को टैग भी किया गया। बताया कि जल्द देश के सभी राज्यों में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा को मजबूत किया जाएगा।

सभी राज्यों में सड़कों पर आंदोलन किए जाएंगे। केंद्र सरकार से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो पा रही है। ऐसे में जल्द दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा। ट्विटर अभियान को सफल बनाने में उत्तराखंड के महासचिव सीताराम पोखरियाल, संजय शर्मा, बीरेंद्र दुबे, अजय कुमार द्विवेदी, डा. अनिल स्वदेशी, डा. पुरुषोत्तम, डा. निर्मला श्याम सुंदर शर्मा, मिलिंद बिष्ट, अनिल बडोनी, राकेश कंधारिया, डा. पंकज प्रजापति, बसंत चतुर्वेदी आदि ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch