Friday , April 26 2024

Major Dhyan Chand Khel Ratna : सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया PM नरेंद्र मोदी का आभार, बोले-सम्पूर्ण खेल जगत का सम्मान

लखनऊ। केंद्र सरकार के खेल रत्न पुरस्कार को हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के नाम पर करने को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के इस फैसले पर ट्वीट भी किया है। करीब 30 वर्ष पहले यह पुरस्कार देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के नाम पर शुरू किया गया था।

पीएम नरेंद्र मोदी के खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलने के फैसले पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जन्मे देश के हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के नाम पर खेल रत्न पुरस्कार का नामकरण असंख्य खेल प्रेमियों व सम्पूर्ण खेल जगत का सम्मान है। उत्तर प्रदेश की ओर से आपका हृदय से आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी।

देश लम्बे समय से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग कर रहा था। प्रधानमंत्री मोदी ने खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार का नाम देकर भारत की खेलप्रेमी जनता को सबसे शानदार उपहार दिया है।

देश में अब खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। अब तक यह राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार था। 30 वर्ष के बाद अब इसका नाम बदल दिया गया है। यह भारत में खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

jagran

देश में खेल रत्न पुरस्कार की शुरूआत सरकार ने 1991-92 में राजीव गांधी के नाम पर की थी। पहला खेल रत्न पुरस्कार भारतीय ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद को दिया गया था। अब तक 45 लोगों को ये अवॉर्ड दिया जा चुका है। हाल में क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरालंपियन हाई जम्पर मरियप्पन थंगवेलु, टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा, रेसलर विनेश फोगाट को यह अवॉर्ड दिया गया है। हॉकी में धनराज पिल्ले सरदार सिंह और रानी रामपाल को खेल रत्न अवॉर्ड मिला। इससे सम्मानित होने वाले खिलाड़ी को प्रशस्ति पत्र, अवॉर्ड और 25 लाख रुपए की राशि दी जाती है।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch