Saturday , April 20 2024

रेखा की 4 माँ हैं तो शाहिद कपूर की 3 माँ, जानिए इन मशहूर सितारों की कितनी हैं मां

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां पर एक से ज्यादा शादी कोई मायने नहीं रखती है। बॉलीवुड के ऐसे बहुत से कलाकार हैं जिन्होंने एक, दो नहीं बल्कि कई शादियां रचाई हैं। वहीं बहुत से सितारे ऐसे भी हैं जिनकी एक से ज्यादा मां हैं। असल में इन सितारों के पिता ने एक से ज्यादा शादियां की हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर इस लिस्ट में किन-किन मशहूर सितारों का नाम शामिल है।

रेखा

बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा की मां का नाम पुष्पावली हैं, जो तमिल और तेलुगू फिल्मों की अभिनेत्री रह चुकी हैं। आपको बता दें कि उनका अफेयर जैमिनी गणेशन से था और रेखा उन्हीं दोनों की संतान हैं। रेखा के पिता जैमिनी गणेशन ने पुष्पावली के अलावा तीन और शादियां की थीं ऐसी स्थिति में रेखा की चार मां हैं। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रेखा ने सिमी ग्रेवाल के शो में इस बात का खुलासा किया था कि उनके यहां एक से ज्यादा मां हो सकती हैं।

सलमान खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान यानी सलमान खान की दो माँ हैं। सलमान खान की मां का नाम सुशीला चरक है और पूर्व अभिनेत्री हेलन उनकी सौतेली मां हैं। आपको बता दें कि हेलन को बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनके बेहतरीन डांस के लिए जाना जाता है लेकिन जब से सलीम खान ने उनसे शादी की तब से वह सलमान खान की मां के नाम से भी जानी जाती हैं। सलमान खान की दोनों में एक ही घर में रहती हैं।

पूजा बेदी

पूजा बेदी की भी चार मां हैं। आपको बता दें कि भारतीय फिल्म और टेलीविजन के मशहूर अभिनेता कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में परवीन दुसांज से हाल ही में विवाह किया था। यह कबीर बेदी की चौथी शादी थी। इससे पहले कबीर बेदी ने प्रतिमा बेदी, सुजान हम्फ्रे और निक्की बेदी से शादी रचाई थी। इतना ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परवीन बॉबी के साथ ही उनका अफेयर रह चूका है। पिता की चौथी शादी में पूजा बेदी बेहद खुश नजर आ रही थीं।

सनी देओल

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सनी देओल की दो मां है। सनी देओल के पिता धर्मेंद्र ने पहली शादी प्रकाश कौर से की थी और दूसरी शादी बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से की है। आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को बिना तलाक दिए ही दूसरा विवाह हेमा मालिनी से किया था।

फरहान अख्तर

फरहान अख्तर जावेद अख्तर की पहली पत्नी के बेटे हैं। जावेद अख्तर ने दूसरा विवाह शबाना आजमी से किया। इस तरह शबाना आजमी फरहान अख्तर की दूसरी मां हुईं यानी फरहान अख्तर की दो मां है।

प्रतिक बब्बर

प्रतीक बब्बर बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे हैं। राज बब्बर ने नादिरा बब्बर से पहली शादी की थी यानी प्रतीक की दूसरी मां नादिरा बब्बर हैं।

शाहिद कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर की तीन माँ हैं। नीलिमा अजीम और पंकज कपूर के बेटे शाहिद कपूर हैं। आपको बता दें कि शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर ने दो विवाह किए और नीलिमा ने तीन शादी की है। इस लिहाज से शाहिद कपूर की दो माँ और तीन पिता हैं। शाहिद कपूर के सौतेले पिता राजेश खट्टर की दूसरी पत्नी वंदना सजनानी है. शाहिद की तीसरी ना वंदना हैं, जिनसे शाहिद के रिश्ते बहुत अच्छे हैं। वह शाहिद को अपने बेटे की तरह मानती हैं।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch