Saturday , April 27 2024

4 बच्चों के अब्बा मोहम्मद वलि खान ने ‘निशांत’ बन कर नाबालिग हिन्दू लड़की को फाँसा, कई बार किया बलात्कार: वोटर आईडी से खुला राज़

मध्य प्रदेश के भिंड में ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। चार बच्चों के अब्बा मोहम्मद वलि खान ने छद्म हिन्दू बन कर अपना नाम ‘निशांत’ रख लिया और एक हिन्दू लड़की को फँसा लिया। उसने एंडोरी थाना क्षेत्र के गाँव की नाबालिग को अपने जाल में फाँसा। उसने पिछले 10 महीनों में शादी का वादा कर के किशोरी के साथ कई बार बलात्कार किया। बाद में जब किशोरी को पता चला कि वो मुस्लिम है तो उसने मिलना-जुलना कम कर दिया।

अब फिर से आरोपित वलि खान पीड़िता से मिलने का दबाव बना रहा था, जिसके बाद थाने में इस सम्बन्ध में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मध्य प्रदेश के नए ‘धार्मिक स्वतंत्रता का अधिनियम 2021’, बलात्कार और ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO)’ के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपित को गिरफ्तार कर के गोहद जेल भेज दिया है। एंडोरी थाना प्रभारी नागेश शर्मा ने बताया कि मोहम्मद वलि खान उर्फ़ बल्लू मौ थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

करीब 10 महीने पहले गलती से उसके नंबर पर किशोरी ने मिस्ड कॉल कर दिया था, जिसके बाद उसने पलट कर फोन कॉल किया। उसने खुद का नाम निशांत बताते हुए पीड़िता से जान-पहचान की और बातचीत शुरू की। उसने खुद को अविवाहित बताते हुए पीड़िता को अपने झाँसे में लिया। नाबालिग ने आरोपित से मिलने-जुलना शुरू कर दिया, जिसके बाद उसने रेप किया। एक दिन पीड़िता ने उसकी जेब से उसका वोटर आईडी कार्ड देख लिया, जिसमें उसका असली नाम लिखा था।

आरोपित ने अपना नाम ‘निशांत कुमार’ बताया था, ऐसे में पीड़िता को वो संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसी दौरान उसे उसके चार बच्चों का अब्बा होने की बात भी पता चली। 4 मार्च, 2022 को वो पीड़िता से मिलने के लिए एंडोरी पहुँच गया। किशोरी की माँ ने आपत्ति जताई तो वो भला-बुरा कहने लगा। आक्रोशित गाँव के लोगों ने उसकी धुनाई भी कर दी। किशोरी ने 100 नंबर पर पुलिस को कॉल कर इसकी जानकारी दी, लेकिन तब तक वो भाग निकला था। हालाँकि, बाद में वो दबोचा गया।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch