Wednesday , May 31 2023

अखिलेश यादव का दावा-300 से अधिक सीट जीतेगा समाजवादी पार्टी गठबंधन

लखनऊ (आई वाच न्यूज़ नेटवर्क)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बेहतर परिणाम को लेकर आशान्वित हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भरोसा है कि उनका गठबंधन 300 से ज्यादा सीटे जीतेगा और फिर प्रदेश का चौमुखी विकास होगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस चुनाव में समाजवादी पार्टी 300 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गन्ने का भुगतान नहीं किया। जनता ने बुनियादी समस्याओं पर इस बार वोट किया है, हर कार्यक्रम में हमें जनता का समर्थन मिला है। भाजपा की सरकार ने हर वर्ग के लोग परेशान हैं। उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा से लड़ाई की है, प्रदेश की जनता तो समाजवादी पार्टी के ही साथ है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रोजगार बड़ा मुद्दा है। भाजपा ने किसान तथा युवाओं को धोखा दिया है जमीन पर कहीं निवेश नहीं आया है। लॉकडाउन में मजदूरों की मदद किसी ने नहीं की थी। उस समय भाजपा सरकार कहां थी, किसी को पता नहीं है। राशन सिर्फ वोट के लिए बांटा जा रहा हैं। जनता के पैसे से ही राशन बांटा जा रहा है। गरीब का पैसा ही गरीब को बांटा जा रहा है। भाजपा के पास इन सवालों के जवाब नहीं हैं। भाजपा कभी भी असली मुद्दों पर बात नहीं करती है। इस बार प्रदेश जनता ने बुनियादी समस्याओं पर वोट किया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर सरकार ने बड़ा दावा किया था। लखनऊ में दो इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था। अभी तक तो उत्तर प्रदेश में जमीन पर कहीं निवेश नहीं आया है। हवा-हवाई दावे करने के किसी को कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। प्रदेश की जनता काफी समझदार है। वह भाजपा का छलावा समझ चुकी है।
साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch

Leave a Reply

Your email address will not be published.