Friday , April 19 2024

जय भाजपा, तय भाजपा; राजस्थान कांग्रेस में संकट के बीच बोले सतीश पूनिया

राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान शुरू हो गया है। सीएम अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद प्रदेश के नेतृत्व को लेकर चर्चा बनी हुई है। वहीं, इस दौरान गहलोत गुट के एक्टिव होने के बाद से पायलट की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

प्रदेश का नया सीएम कौन होगा इसे लेकर अब घमासान होता नजर आ रहा है। इसी बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस के सियासी घटनाक्रम पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि जय भाजपा-तय भाजपा। सतीश पूनिया ने लिखा, ‘रूझान आने प्रारंभ…~ जय भाजपा-तय भाजपा~’ साथ ही उन्होंने हैशटैग के साथ 2023 लिखा

यह सब तब बोला जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वफादार विधायकों ने अपने इस्तीफे सौंपने के लिए रविवार रात विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी के आवास जाने का फैसला किया।
खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल के निवास पर गहलोत समर्थक विधायकों की बैठक में 92 व‍िधायक शामिल हुए। उन्‍होंने कहा कि यह विधायक अपना इस्‍तीफा डॉ जोशी को सौंपेगे। ये विधायक धारीवाल के घर से एक बस में सवार होकर जोशी के घर पहुंचे।

उन्‍होंने कहा कि विधायक चाहते हैं कि पार्टी आलाकमान उनकी बात सुनकर ही राज्‍य में नेतृत्‍व परिवर्तन के बारे में कोई फैसला करे। वहीं कांग्रेस विधायक दल की बैठक के लिए दिल्‍ली से आए पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे व अजय माकन रविवार रात लगभग मुख्‍यमंत्री निवास पर पहुंचे।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch