Friday , March 29 2024

श्रीलंका को मिली सातवीं सफलता, विराट कोहली हुए आउट

भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहटी में खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका डेब्यू मैच खेल रहे हैं। वहीं बात भारतीय टीम की करें तो रोहित शर्मा तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर्स के साथ उतरें हैं। हार्दिक पांड्या चौथे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे।

IND – 367/7 (49)

5:08 PM विराट कोहली सातवें बल्लेबाजी के तौर पर पवेलियन लौटे। उन्हें  रजिथा ने 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। कोहली ने विकेटकीपर कुसल मेंडिस को कैच थमाया। उन्होंने 87 गेंदों में 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 113 रन की पारी खेली।

5:03 PM अक्षर पटेल सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे हैं। उन्होंने 9 गेंदों में 9 रन जोड़े। अक्षर को करुणारत्ने ने 48वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। कोहली 113 और मोहम्मद शमी 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

4:57 PM विराट कोहली के बल्ले से एक और शतक निकला है। उन्होंने 80 गेंदों में अपना सैकड़ा कंप्लीट कर लिया। उन्होंने इस दौरान 10 चौके और 1 छक्का मारा। कोहली के वनडे करियर का यह 45वां शतक है। बता दें कि कोहली ने वनडे में श्रीलंका के खिलाफ नौवीं बार सेंचुरी बनाई है।

4:45 PM रजिथा ने श्रीलंका को पांचवीं सफलता दिलाई है। उन्होंने 45वें ओवर में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को अपने जाल में फंसाया। हार्दिक बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 12 गेंदों में 14 रन बनाए। उन्होंने एक छक्का ठोका। हार्दिक ने हसरंगा को कैच थमाया। कोहली 92 और अक्षर पटेल 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

4:27 PM भारत का चौथा विकेट केएल राहुल के तौर पर गिरा है। राहुल ने टिककर बल्लेबाजी की लेकिन वह फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 29 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के के जरिए 39 रन की पारी खेली। राहुल को रचिथा ने 41वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड किया। उन्होंने चौथे विकेट के लिए कोहली के साथ 90 रन की साझेदारी की। कोहली 79 रन बनाकर खेल रहे हैं। हार्दिक पांड्या का अभी खाता नहीं खुला है।

3:49 PM भारत को तीसरा विकेट श्रेयस अय्यर के तौर पर गिरा है। अच्छी लय में नजर आ रहे अय्यर 30वें ओवर में धनंजय डिसिल्वा का शिकार बन गए। उन्होंने बड़ा शॉट मारने की फिराक में फर्नेांडो को कैच थमा दिया। अय्यर ने 24 गेंदों में 28 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का मारा।

3:40 PM भारतीय टीम ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। कोहली (30*) और अय्यर (28*) भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों के बीच 40 रन की साझेदारी हो चुकी है।

3:05 PM भारत को पहला झटका शुभमन गिल के तौर पर लगा है। गिल ने 60 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 70 रन की पारी खेली। उन्होंने पहले विकेट के लिए रोहित के साथ 143 रन की साझेदारी की। गिल को 20वें ओवर में दासुन शनाका ने आउट किया। वह ओवर की चौथी गेंद पर फ्लिक करना चाहते थे लेकिन एलबीडब्ल्यू हो गए। उनके जाने के बाद विराट कोहली बैटिंग के लिए उतर रहे हैं। कोहली ने 1 रन बना लिया है। रोहित 72 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

2:57 PM रोहित के बाद शुभमन गिल ने भी फिफ्टी ठोक दी है। उन्होंने 51 गेंदों में 50 रन जुटाए। यह उनके वनडे करियर का पांचवां पचासा है। गिल 52 और रोहित 65 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे है।

2:42 PM रोहित ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 41 गेंदों में अपना पचासा कंप्लीट किया। यह उनके वनडे करियर का 47वां अर्धसतक है। दूसरी ओर, भारत का सैकड़ा पूरा हो गया है। भारत ने 15वें ओवर में जाकर 100 रन पूरे किए। रोहित 56 और गिल 46 रन बनाकर टिके हैं।

2:20 PM भारत ने शुरुआती 10 ओवर में कोई विकेट नहीं खोया है। रोहित और गिल दमदार अंदाज में मोर्चा संभाले हुए हैं। रोहित 44 और गिल 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।

2:01 PM 7वें ही ओवर में भारत का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। रोहित 34 और गिल 25 रन बनाकर क्रीज पर।

2:00 PM SIX! रोहित शर्मा ने 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर जड़ा पारी का पहला छक्का। कसुन राजिथा ने रोहित को बाउंसर लगाने का प्रयास किया, मगर वह इसमें सफल नहीं हुए। रोहित ने पुल शॉट लगाते हुए जड़ा शादार छक्का। पांचवी गेंद पर रोहित ने इस बार कदमों का इस्तेमाल कर छक्का लगाया। 7वें ओवर से आए 16 रन। रोहित शर्मा 33 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

1:58 PM 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 42 बिना किसी विकेट के नुकसान पर है। रोहित 17 और गिल 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने इस दौरान 8 चौके लगाए हैं।

1:48 PM मदुशंका के चौथे ओवर में शुभमन गिल ने चौकों की हैट्रिक लगाई। इस ओवर से भारत ने कुल 13 रन बटोरे। गिल 21 और रोहित 14 रन बनाकर क्रीज पर। आखिरी गेंद पर मदुशंका ने रोहित शर्मा को LBW आउट के लिए रिव्यू लिया, मगर गेंद विकेट को छोड़ते हुए जा रही थी।

1:44 PM पारी का तीसरा ओवर भी भारत के नाम रहा। इस ओवर में रोहित शर्मा ने शुरुआती दो गेंदों पर दो चौके लगाकर कुल 10 रन बटोरे। रोहित 14 और गिल 8 रन बनाकर क्रीज पर।

1:40 PM दिलशान मदुशंका ने अपने पहले ओवर से खर्च किए 8 रन। इस दौरान शुभमन गिल ने ऑफ साइड में शानदार चौका भी जड़ा।

1:37 PM पहले ओवर से आए 4 रन, पारी का दूसरा ओवर लेकर आए हैं दिलशान मदुशंका। टी20 सीरीज में इस गेंदबाज ने प्रभावित किया था।

1:33 PM श्रीलंका के लिए पहला ओवर लेकर आए रजिथा की पांचवी गेंद पर चौका लगाकर रोहित शर्मा ने अपना और टीम का खाता खोला।

1:29 PM रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी उतरी मैदान पर, भारत को अच्छी शुरुआत की उम्मीद।

1:22 PM राष्ट्रगान के लिए दोनों टीमें मैदान पर उतर चुकी है। मैच 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

1:05 PM श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत पहले करेगा बल्लेबाजी-

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (w), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (c), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेललाज, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

12:55 PM पिच रिपोर्ट- दीप दासगुप्ता ने बताया कि बल्लेबाजी के लिए इस पिच का इतिहास अच्छा रहा है। पिच पर घास कम है तो टीमें बाद में बल्लेबाजी करना पसंद करती है। इस मैच में ड्यू अहम भूमिका निभाएगी।

12:45 PM भारत और श्रीलंका के बीच वनडे क्रिकेट में अभी तक 162 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 93 मैच जीतकर टीम इंडिया ने अपना दबदबा बनाया हुआ है।

12:15 PM भारत बनाम श्रीलंका पहला वनडे 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, वहीं इस मैच का टॉस आधे घंटे पहले 1 बजे होगा।

11:55 AM श्रीलंका की संभावित XI: पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (wk), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, दासुन शनाका (c), वानिन्दु हसरंगा, महेश थिक्षणा, कसुन राजिथा, लाहिरू कुमारा, जेफरी वांडरसे

11:45 AM भारत की संभावित XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह

11:40 AM नमस्कार! भारत बनाम श्रीलंका पहले वनडे मैच के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch