Thursday , March 30 2023

दोनों हाथों में लड्डू! भारत के लिए रूस पाक की कुर्बानी को तैयार, अमेरिका बोला- हम हैं साथ

अमेरिका और रूस वैश्विक राजनीति में दो ध्रुव की तरह हैं। कोई देश रूस के साथ होता है तो अमेरिका उससे दूर चला जाता है, वहीं अमेरिका से दोस्ती व्लादिमीर पुतिन को खटकती है। पर भारत ने दोनों को एक साधने में कामयाबी पाई है। एक तरफ रूस का कहना है कि वह भारत के लिए पाकिस्तान की कुर्बानी को तैयार है। वहीं अमेरिका का कहना है कि उसे रूस से भारत के सस्ता तेल खरीदने पर कोई आपत्ति नहीं है। अमेरिका के यूरोपीय और यूरेशियाई मामलों की अतिरिक्त सचिव कैरेन डॉनफ्राइड ने बुधवार को कहा कि भारत के रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका को आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि हम नई दिल्ली पर इसे लेकर कोई प्रतिबंध लगाने के पक्ष में नहीं हैं।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch

Leave a Reply

Your email address will not be published.