Thursday , March 30 2023

शब्बीर अहमद ने महिला को मार डाला, टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग दफना दिया: कश्मीर पुलिस ने सिर समेत कई अंग किए बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक महिला की हत्या के आरोप में शब्बीर अहमद वानी नामक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शब्बीर ने महिला की हत्या कर उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिए। फिर उन्हें अलग-अलग स्थानों में दफना दिया। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने महिला के कुछ अंगों को बरामद किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार (8 मार्च, 2023) बड़गाम जिले के सोइबुग निवासी तनवीर अहमद खान ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा था कि उसकी 30 वर्षीय बहन मंगलवार (7 मार्च, 2023) से लापता है। वह घर से कोचिंग के लिए निकली थी। लेकिन वापस घर नहीं लौटी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करने के बाद जाँच शुरू की थी।

इसके बाद पुलिस ने मृतक महिला की कॉल डिटेल के आधार पर शब्बीर अहमद वानी समेत कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस सभी लोगों से कड़ी पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान शनिवार (11 मार्च 2023) को शब्बीर ने हत्या की बात कबूल ली। हालाँकि, अब तक हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। लेकिन, मृतक महिला के परिजनों का कहना है कि शब्बीर ने महिला से शादी करने के लिए उनके परिवार से संपर्क किया था। महिला ने शादी से इनकार कर दिया था।

पुलिस से हुई पूछताछ में शब्बीर ने कहा है कि महिला की हत्या करने के लिए पहले उसने उसका सिर काटा। इसके बाद पूरे शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। फिर इन टुकडों को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से आसपास के इलाकों में दफना दिया। आरोपित की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने मृतक महिला के सिर समेत कुछ अंगों को बरामद किया है।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch

Leave a Reply

Your email address will not be published.