Saturday , September 30 2023

अखिलेश के पीडीए का होगा पहला इम्तिहान, घोसी उपचुनाव में भाजपा और सपा दोनों की प्रतिष्ठा होगी दांव पर

लखनऊ। दारा सिंह चौहान द्वारा विधानसभा सीट छोड़ने से अब वहां उपचुनाव होना भी तय है। यह चुनाव तो छोटा सा होगा, लेकिन आम चुनाव से पहले इसका नतीजा खासा अहम होगा। यह चुनावी जंग घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए होनी है। इसमें एक ओर अखिलेश यादव के ‘पीडीए’ की धार पहली परीक्षा होगी तो साथ ही सपा की सीट पर भाजपा की ताकत या  दारा सिंह  चौहान के असर का पता चलेगा। यह चुनाव एक तरह से भाजपा व सपा दोनों के  लिए प्रतिष्ठा की जंग बनेगा। सपा के सामने अपनी सीट बचाने की चुनौती होगी। हालांकि एक सीट पर हार जीत पर सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ना। लेकिन इस उपचुनाव के नतीजे से संदेश गहरा होगा।

अब जैसे जैसे लोकसभा चुनाव करीब आएगा दलबदल की मुहिम तेज होगी। अभी भाजपा के सहयोगी दलों ने दावा किया था कि सपा के 100 विधायक पार्टी के संपर्क में हैं और सपा  छोड़ना चाहते हैं। जबकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था जो  ऐसा  कह रहे हैं, जाने वालों को ले जाएं। आने वाले दिनों में नेताओं को पार्टी छोड़ दूसरे दल में जाने का सिलसिला और तेज होगा।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch