Friday , July 4 2025

दीनी तालीम लेने आया 8 साल का बच्चा, कुकर्म करने लगा मौलाना और उसका भतीजा: थाने पहुँचकर मासूम ने खुद बताई 2 महीने से चल रही दरिंदगी

गढ़वा, मदरसा, रेपबुलंदशहर/लखनऊ। दीनी तालीम लेने आए आठ साल के बच्चे से कुकर्म करने के आरोप में एक मदरसे के मौलाना और उसके भतीजे को गिरफ्तार किया गया है। घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की है। आरोपितों की पहचान 40 वर्षीय मौलाना अफजाल और उसके भतीजे सलमान के तौर पर हुई है। पीड़ित जिस मदरसे का छात्र है, मौलाना अफजाल भी वहीं का हाफिज है।

आरोप है कि बच्चे के साथ दो महीने से अप्राकृतिक दुष्कर्म हो रहा था। 17 जुलाई 2023 को पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित मदरसे का पीड़ित छात्र खुद 16 जुलाई को पुलिस चौकी पहुँचा था। उसने पुलिस को अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया। आरोपित बुलंदशहर के डिबाई थानाक्षेत्र के गाँव दानपुर के रहने वाले है।

पीड़ित छात्र ने पुलिस को बताया कि शनिवार (15 जुलाई 2023) को भी हाफिज और उसके रिश्तेदार ने कुकर्म किया था। पुलिस ने FIR दर्ज करने के बाद बच्चे का मेडिकल परीक्षण करवाया। इसके बाद दोनों आरोपित फरार हो गए थे। 17 जुलाई 2023 को दोनों पकड़े गए।

मदरसे से जुड़े कुछ लोग इस घटना को संदिग्ध बता रहे हैं। एक स्थानीय यूट्यूब चैनल से बात करते हुए मुफ़्ती खालिद ने दावा किया कि पीड़ित के मेडिकल में ‘कुछ ख़ास’ नहीं आया है। खालिद के मुताबिक जब तक इल्जाम अदालत से साबित नहीं हो जाता तब तक किसी को मुल्जिम नहीं ठहराया जा सकता। वहीं मदरसे से ही ताल्लुक रखने वाले बुजुर्ग हाजी इलियास ने पीड़ित छात्र के आरोपों को झूठ बताया। हाजी के मुताबिक बच्चा पहले भी कई बार ऐसे आरोप लगा चुका है। वह मदरसे से भाग भी चुका है। हाजी इलियास ने पीड़ित छात्र को मानसिक तौर पर कमजोर ठहराने की भी कोशिश की।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch