Friday , May 17 2024

कांग्रेस दिग्गज के बेटे को बनाया सचिव, दो मुस्लिम भी उपाध्यक्ष: BJP की नई लिस्ट में और क्या-क्या

कांग्रेस दिग्गज के बेटे को बनाया सचिव, दो मुस्लिम भी उपाध्यक्ष: BJP की नई लिस्ट में क्यानई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों का ऐलान कर दिया है। जारी सूची में कुल 38 नाम शामिल हैं। पार्टी के इस ताजा कदम से लोकसभा चुनाव 2024 के संकेत भी मिल रहे हैं। खास बात है कि भाजपा ने ताजा फेरबदल में एक ओर जहां पश्चिम बंगाल के दिग्गज दिलीप घोष जैसे दिग्गजों को बाहर कर दिया। वहीं, कांग्रेस की अगुवाई वाली UPA सरकार में रक्षा मंत्री रहे एके एंटनी के बेटे अनिल को सचिव पद दिया है।

13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, सह संगठन महामंत्री, 13 राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं सह कोषाध्यक्ष शामिल हैं। इन पदाधिकारियों में 9 महिलाएं हैं। राष्ट्रीय महासचिवों में इस बार किसी महिला को स्थान नहीं मिला है लेकिन 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में पांच और 13 राष्ट्रीय सचिवों में चार महिलाएं हैं।

दो मुस्लिम नेता बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की इस नई टीम में मुस्लिम नामों की भी मौजूदगी है। पार्टी ने केरल से आने वाले अब्दुल्ला कुट्टी और उत्तर प्रदेश से तारीक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर रखा है। सह संगठन महामंत्री पद पर शिवप्रकाश को लखनऊ भेजे जाने को बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इसे मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिहाज से बड़ा कदम माना जा रहा है।

खास बात है कि भाजपा ने केरल से ही आने वाले दिग्गज कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल को राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्ति किया है। एके एंटनी कांग्रेस की अगुवाई वाली केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री रह चुके हैं। जनवरी में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर तैयार बीबीसी की डॉक्युमेंट्री विवाद पर सवाल उठाने के बाद हुए तनाव के बीच उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया था।

अब जब भाजपा दक्षिण भारत में विस्तार की कोशिशों में लगी हुई है, तो अनिल एंटनी की नई जिम्मेदारी भी अहम साबित हो सकती है। उन्होंने इस्तीफा देते समय कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए थे।

पंकजा मुंडे बरकरार
भाजपा की तरफ से जारी ताजा सूची में महाराष्ट्र सरकार में मंत्र रह चुकीं पंकजा मुंडे का नाम भी बरकरार है। उन्हें इस बार भी पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव ही बनाया है। संभावनाएं हैं कि मुंडे को लिस्ट में बनाए रखने के जरिए भाजपा उनकी नाराजगी दूर करने के मूड में है। लगातार खबरें आती रही हैं कि वह पार्टी से ही नाराज चल रही हैं।

कौन शामिल, किसकी हुई छुट्टी
तेलंगाना भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। वहीं, उत्तर प्रदेश से सांसद राधामोहन अग्रवाल को भी राष्ट्रीय महासचिव पद दिया गया है। दरअसल, आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी और तेलंगाना अध्यक्ष सीटी रवि को बनाए जाने के बाद ये बदलाव किए गए हैं। इस सूची में विनोद सोनकर, सीटी रवि, दिलीप घोष, दिलीप सैकया और सुनील देवधर का पत्ता कट गया है।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch