Wednesday , May 8 2024

हिमाचल में हर तरफ तबाही, बारिश के बाद दरकते पहाड़ों में कई घर दबे; अब तक 29 की मौत

Himachal Rains: हिमाचल में हर तरफ तबाही, बारिश के बाद दरकते पहाड़ों में कई घर दबे; अब तक 29 की मौतहिमाचल में एक बार फिर भारी बारिश से तबाही का मंजर है। भारी बारिश के कारण सूबे में जगह जगह भूस्खलन हो रहे हैं। शिमला के समरहिल स्थित शिव मंदिर में भूस्खलन से अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। कई अन्य के मलबे में फंसे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। समरहिल के शिव बावड़ी मंदिर के बाद फागली इलाके में भूस्खलन की चपेट में आने से कई अस्थायी घर जमीदोंज हो गए हैं। बचाव दलों ने घटनास्थल से दो महिलाओं के शव बरामद किए हैं। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में करीब 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बीच प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने बताया कि सूबे में वर्षा जनित हादसों में अब तक कम से कम 29 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से नौ लोगों की मौत शिमला में भूस्खलन के बाद मलबे में दबने से हुई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि समर हिल इलाके में एक शिव मंदिर और फागली इलाके में एक अन्य स्थान पर भूस्खलन हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। फागली इलाके में कई मकान मलबे में दब गए हैं। दोनों स्थानों पर करीब 15 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

सूबे के हमीरपुर जिले में भारी बारिश के कारण अचानक आए तेज बहाव में तीन लोगों की मौत हो गई। दो अन्य लापता बताए जा रह हैं। मंडी जिले की सेघली पंचायत में रविवार देर रात को भूस्खलन में एक परिवार तबाह हो गया। अधिकारियों ने बताया कि मलबे की जद में आने के कारण परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में दो साल का बच्चा भी शामिल है। हालांकि काफी मशक्कत के बाद तीन लोगों को बचा लिया गया। मौसम विभाग ने सूबे के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch