Saturday , May 4 2024

वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन जिंदा है या मर गया? रूसी जांच अधिकारियों ने किया कन्फर्म

वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन जिंदा है या मर गया? रूसी जांच अधिकारियों ने किया कन्फर्मरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की मौत की पुष्टि हो गई है। रूसी जांच समिति ने कहा कि जेनेटिक टेस्ट के नतीजों से विमान दुर्घटना में मारे गए 10 लोगों की पहचान कन्फर्म हुई है। इनमें वैगनर समूह के संस्थापक प्रिगोझिन भी शामिल है। रूस के सिविल एविएशन अथॉरिटी ने पहले कहा था कि येवगेनी प्रिगोझिन का नाम मॉस्को के उत्तर में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के यात्रियों की लिस्ट में था।

विमान दुर्घटना के पीछे क्रेमलिन का हाथ?
राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि इस विमान दुर्घटना के पीछे क्रेमलिन का हाथ था। मालूम हो कि प्रिगोझिन ने 2 महीने पहले ही रूस में संक्षिप्त, लेकिन बेहद चौंकाने वाला विद्रोह किया था। विमान में सवार लोगों में प्रिगोझिन भी थे और पुतिन ने उनकी प्रशंसा की थी। हालांकि, यह संदेह बढ़ गया कि बुधवार की दुर्घटना के पीछे रूसी नेता का हाथ है, जिसे कई लोगों ने हत्या के रूप में देख रहे हैं। प्रारंभिक अमेरिकी खुफिया आकलन का निष्कर्ष है कि विमान को जानबूझकर विस्फोट करके गिराया गया था।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch