Wednesday , May 15 2024

घोसी में सपा की बड़ी जीत, सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान को हराया

Ghosi By-Election Result: घोसी में सपा की बड़ी जीत, सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान को हरायालखनऊ। इंडिया और एनडीए की पहली लड़ाई कही जाने वाली घोसी विधानसभा की सीट सपा ने जीत ली है। सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से हरा दिया है। सुधाकर सिंह को 43000 से ज्यादा वोटों से जीत मिली है। यहां सपा पहले ही राउंड से बढ़त बनाए हुए थी। कहा जा रहा है कि सपा की यह जीत न सिर्फ भाजपा बल्कि उसके सहयोगी दलों सुभासपा के ओपी राजभर, अपना दल के अनुप्रिया पटले और आशीष पटेल, निषाद पार्टी से संजय निषाद के लिए भी बड़ा झटका मानी जा रही है। सपा को करीब 37000 वोटों की लीड मिली है। अंतिम गिनती की घोषणा अभी बाकी है।

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र में 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मंगलवार (पांच सितंबर) को उपचुनाव के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था, जो विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के गठन के बाद राज्य में पहला चुनावी मुकाबला था।

सपा से इस्तीफा देकर चौहान फिर भाजपा में लौट आए थे। भाजपा ने उन्हें उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन सपा ने उनके मुकाबले सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा। साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चौहान ने भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार राजभर को 22,216 मतों के अंतर से हराया था।

इस उपचुनाव में चौहान को राजग के सहयोगियों… अपना दल (सोनेलाल), निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) पार्टी और पूर्व सपा सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का समर्थन मिला है। दूसरी ओर सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों – कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (भाकपा-माले)-लिबरेशन और सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का समर्थन मिला है।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch