Sunday , May 5 2024

टाइगर अभी जिंदा है…घोसी उपचुनाव जीतने के बाद शिवपाल के समर्थन में लगा होर्डिंग

टाइगर अभी जिंदा है...घोसी उपचुनाव जीतने के बाद शिवपाल के समर्थन में लगा होर्डिंगलखनऊ। घोसी विधानसभा उपुचनाव में मिली जीत के बाद समाजवादी पार्टी गदगद है। जीत से उत्साहि सपा नेताओं ने कई जगह होर्डिंग लगवाए हैं। वैसे तो इस जीत का श्रेय सपा के कई बड़े नेताओं को दिया जा रहा है, लेकिन सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव का नाम सबसे आगे है। शिवपाल ही वो शख्स हैं जिन्होंने घोसी को जिताने के लिए पूरी तरह से जी-जान लगा दी थी। शिवपाल ने ही सपा के कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का काम किया है। घोसी उपचुनाव में मिली जीत के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने शिवपाल के समर्थन में होर्डिंग तक लगा डालीं।

घोसी उपचुनाव के लिए शिवपाल ने किए थे 15 कैंप

2022 में भी घोसी सीट समाजवादी पार्टी के कब्जे में आई थी। उस दौरान दारा सिंह ने यहां से सपा की टिकट से चुनाव जीता था। दारा सिंह ने इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर ली तो यह सीट खाली हुई। घोसी में फिर उपचुनाव का ऐलान हुआ तो सपा ने सुधाकर सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। सपा के लिए अब ये सीट जीतना किसी चुनौती से कम नहीं थी। इस सीट को जिताने की जिम्मेदारी सपा मुखिया ने चाचा शिवपाल यादव को सौंपी तो शिवपाल ने भी घोसी सीट को जिताने में पूरी ताकत झोंक दी। शिवपाल यादव ने उपचुनाव से पहले 15 दिन तक कैंप किए और जन-जनत तक पहुंचकर सपा प्रत्याशी के वोट मांगे थे। आठ सितंबर को जब चुनाव के परिणाम आए तो सबको चौंका दिया। सपा प्रत्यशी सुधाकर सिंह भारी मतों से चुनाव जीत गए।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch