Monday , April 29 2024

केजरीवाल ने लिए थे रिश्वत के 32 लाख; संजय सिंह पर रेड के बीच BJP का बड़ा दावा, एक चुनौती भी दी

केजरीवाल ने लिए थे रिश्वत के 32 लाख; संजय सिंह पर रेड के बीच BJP का बड़ा दावा, एक चुनौती भी दीनई दिल्ली। दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर एक बार फिर राजनीति तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर छापेमारी के बाद एक तरफ जहां उनकी पार्टी आगबबूला है तो भाजपा भी आक्रामक है। भगवा पार्टी ने आप के राष्ट्रीय संजोयक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाते हुए उन्हें घोटाले का ‘सरगना’ बताया है। भाजपा ने केजरीवाल की जल्द गिरफ्तारी का दावा करते हुए कहा कि हथकड़ी उनसे दूर नहीं है। बीजेपी ने गवाह बने दिनेश अरोड़ा के हवाले से कहा कि केजरीवाल को उन्होंने रिश्वत के 32 लाख दिए थे।

भाटिया ने कहा, ‘अरोड़ा ने स्वीकार किया है कि उन्होंने संजय सिंह के कहने पर पार्टी फंड के लिए 32 लाख रुपए का चेक केजरीवाल को सौंपा।’ उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने यह पाप किया और वह घोटाले के सरगना थे। उन्होंने संजय सिंह पर केस में आप सुप्रीमो के बाएं हाथ के तौर पर शामिल होने का आरोप लगाया। भाटिया ने कहा, ‘उनके (केजरीवाल) के दाएं हाथ मनीष सिसोदिया पिछले सात महीने से जेल में हैं। केजरीवाल के दोनों बाएं और दाएं हाथ करप्शन में शामिल हैं। केजरीवाल ने अपने सांसदों और मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के लिए दबाव बनाया।’

केजरीवाल को बीजेपी की चुनौती
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, ‘मैं चुनौती देता हूं कि अरविंद केजरीवाल आप तुरंत प्रेस वर्ता करें और आरोपी दिनेश आरोड़ा के दावों का खंडन करें जिसमें वह कह रहा है कि आपको 32 लाख रुपए दिए हैं… ऐसा क्यों हैं कि जिस मनीष सिसोदिया को आप कट्टर ईमानदार कहते हैं उन्हें 7.5 महीने से जमानत नहीं मिली और जेल में हैं… यह 10 सर वाला भ्रष्टाचारी रावण कौन है? इसलिए हम हमेशा कहते हैं कि ‘जैसे जैसे जुड़ रही है कड़ी, अरविंद केजरीवाल के पास आ रही है हथकड़ी’।’

भाजपा प्रवक्ता की चुनौती पर पलटवार करते हुए केजरीवाल सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘गौरव भाटिया उस पार्टी में आज हैं जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण देश की रक्षा का सौदा करते हुए कैमरे पर पकड़े गए। तब वे (गौरव भाटिया) समाजवादी पार्टी में थे। वे (गौरव भाटिया) प्रेस वार्ता कर बताएं कि क्या भाजपा ने देश की रक्षा का सौदा किया था?’

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch