Monday , April 29 2024

गवाह का कबूलनामा और छापे में मिला फोन, शराब घोटाले में कैसे संजय सिंह की बढ़ीं मुश्किलें

गवाह का कबूलनामा और छापे में मिला फोन, शराब घोटाले में कैसे संजय सिंह की बढ़ीं मुश्किलेंनई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की। संजय सिंह के अलावा कुछ और लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की सूचना है। शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने यह कार्रवाई की है। यह छापेमारी ऐसे समय पर की गई है जब एक दिन पहले ही कोर्ट ने तीन आरोपियों को गवाह बनने की स्वीकृति दी है। इनमें दिनेश अरोड़ा का भी नाम शामिल है, जो पहले सीबाई केस में गवाह बन चुके हैं। ईडी ने संजय सिंह का नाम चार्जशीट में भी शामिल किया था।

दिसंबर 2022 में जब ईडी ने शराब घोटाले में पहली चार्जशीट दायर की थी तो संजय सिंह पर तीन आरोप लगाए गए थे। उसमें कहा गया था कि शराब घोटाले में पहले आरोपी और अब अब गवाह बन चुके दिनेश अरोड़ा शराब कारोबारी हैं। एजेंसी का दावा है कि दिनेश अरोड़ा के जरिए एक फंड रेजिंग प्रोग्राम किया गया। इसमें आम आदमी पार्टी के लिए 32 लाख रुपए जमा किए। ईडी का यह भी कहना है कि दिनेश अरोड़ा का एक काम फंसा हुआ था जिसे संजय सिंह ने मनीष सिसोदिया के जरिए कराया। ईडी का कहना है कि यदि संजय सिंह का शराब घोटाले से कोई लेनादेना नहीं था तो उन्होंने दिनेश अरोड़ा का काम क्यों कराया। तीसरा आरोप यह लगा कि संजय सिंह ने दिनेश अरोड़ा की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कराई थी। केंद्रीय जांच एजेंसियों का कहना है कि संजय सिंह की भूमिका के बारे में दिनेश अरोड़ा ने उन्हें सारी जानकारी दी है।

सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता और दिल्ली भाजपा सचिव बांसुरी स्वराज ने कहा, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार और आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है… शराब घोटाले में उन्होंने अपने चुनिंदा शराब कारोबारियों की जेबें भरी हैं… उन्होंने तय कर लिया था कि दिल्ली को शराब का शहर बनना है… संजय सिंह और अन्य बड़े नेता इसमें लिप्त हैं इसलिए छापेमारी हो रही है… YSR नेता राघव मंगूटा और कारोबारी का दिनेश अरोड़ा का अनुमोदक बने है और वे जानते हैं कि इस घोटाले में क्या-क्या हुआ है। इस वजह से नए तथ्य सामने आए हैं जिसकी वजह से यह छापेमारी हुए हैं… अजीब बात है कि यह वही पार्टी है जो भ्रष्टाचार विरोधी नारे पर चुनी गई थी और आज यह INDIA गुट का अभिन्न अंग है।’

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch