Sunday , April 28 2024

रोहित शर्मा बने दुनिया के नंबर 1 सिक्सर किंग, क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर

Rohit Sharma- India TV Hindiरोहित शर्मा। टीम इंडिया के कप्तान और पूरी दुनिया में हिटमैन के नाम से मशहूर ये बल्लेबाज जब भी अपनी लय में होता है तो कोई ना कोई रिकॉर्ड चकनाचूर होना तय है। अफगानिस्तान के खिलाफ जब टीम इंडिया अपने दूसरे वर्ल्ड कप मैच में उतरी तो रोहित पूरी लय में थे। रोहित ने इस मैच में भारत की पारी के दौरान जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तो उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

रोहित शर्मा जैसे ही अफगानिस्तान के खिलाफ पारी की शुरुआत करने उतरे तो उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया। रोहित ने इस मुकाबले में मात्र 30 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। इस बीच वो 4 छक्के लगा चुके हैं। इसी के साथ रोहित वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित के अब कुल 555 इंटरनेशनल छक्के हो चुके हैं। वहीं उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। गेल के कुल 553 इंटरनेशनल छक्के हैं। वहीं शाहिद अफरीदी 476 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज:

1. रोहित शर्मा- 555* छक्के

2. क्रिस गेल- 553 छक्के

3. शाहिद अफरीदी- 476 छक्के

4. ब्रैंडन मैक्कुलम- 398 छक्के

5. मार्टिन गप्टिल- 383 छक्के

दिल्ली में रोहित का तूफान

अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित घातक फॉर्म में नजर आ रहे हैं। रोहित और ईशान ने मिलकर पहले 10 ओवर में 94 रन जोड़ दिए। रोहित नाबाद 76 और ईशान 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया का रन रेट पहले 10 ओवरों में 9.4 का रहा। अबतक इस वर्ल्ड कप में इतनी तेज बल्लेबाजी किसी भी टीम ने नहीं की है।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch