Tuesday , May 7 2024

₹28 लाख के जूते, ₹12 लाख का पर्स, ₹5 लाख के स्कार्फ, ₹50000 की दारू… सवाल पूछने के बदले ब्रांडेड माल और कैश लेती थीं महुआ मोइत्रा: वकील का दावा

महुआ मोइत्रा, TMC सांसदनई दिल्ली। भाजपा के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार (15 अक्टूबर, 2023) को तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा पर घूस लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोप लगाए। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिख कर कार्रवाई की माँग की। ये आरोप अधिवक्ता जय अनंत देहाद्राई द्वारा दी गई सूचनाओं पर आधारित है। अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के व्यापारिक हितों को लाभ पहुँचाने के लिए महुआ मोइत्रा ने संसद में सवाल पूछे और बदले में उन्हें न सिर्फ कैश, बल्कि तोहफे भी मिले।

अधिवक्ता जय अनंत देहाद्राई द्वारा दायर की गई शिकायत की प्रति भी ऑपइंडिया के पास मौजूद है। इसमें बताया गया है कि संसद में सवाल पूछने की एवज में महुआ मोइत्रा को तोहफे में क्या-क्या मिला। हमने रिसर्च कर के पता लगाया कि उन्हें जो-जो चीजें मिलीं, उनके क्या दाम है। सबसे पहली चीज जिनका जिसमें जिक्र है वो हैं iPhone, एप्पल कंपनी के महँगे फोन। हाल ही में फेसबुक पर अपलोड की गई महुआ मोइत्रा की एक तस्वीर में उन्हें iPhone 14 Pro मॉडल का फोन रखे हुए देखा जा सकता है।

iPhone 14 प्रो मॉडल के मोबाइल के साथ टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा

हमने जब अमेजन पर चेक किया तो पाया कि इस फोन की कीमत 1,39,990 रुपए है। इस सूची में जिस दूसरी चीज का नाम है, वो है Hermes कंपनी के स्कार्फ। इसकी अमेरिकी वेबसाइट पर एक स्कार्फ की कीमत 510 डॉलर (42,459 रुपए) दिखा रहा है। हालाँकि, Luxepolis वेबसाइट पर इसे 30-38 हजार रुपए में खरीदा जा सकता है। हालाँकि, अधिवक्ता जय अनंत देहाद्राई ने इस बारे में कुछ नहीं बताया है कि ऐसे कितने स्कार्फ महुआ मोइत्रा को दिए गए थे।

तीसरी चीज जिसका इसमें जिक्र किया गया है वो है – Louis Vuitton कंपनी के स्कार्फ। इनके दाम 50,000 रुपए से लेकर 4.95 लाख रुपए तक होते हैं। भारत में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ये जानकारी दी गई है। इतना ही नहीं, Salvatore Ferragamo के 35 जोड़े जूते भी महुआ मोइत्रा को मिले। Fashiola जैसी वेबसाइट पर इसके दाम देखे जा सकते हैं। इन्हें 70,000 रुपए से लेकर 1.10 लाख रुपए तक में खरीदा जा सकता है।

शिकायत की मानें तो महुआ मोइत्रा को कुछ इसी तरह की दारू की बोतल मिली

ये Berluti कंपनी का आता है और इसके दाम 12 लाख रुपए तक होते हैं। महुआ मोइत्रा को अक्सर संसद में महँगे सामान के साथ देखा जाता है। उन्हें Louis Vuitton का एक 1.60 लाख रुपए का बैग रखे हुए भी कैमरे में कैद किया गया था। संसद की एक बहस के दौरान उन्हें ये बैग रखे हुए देखा गया था। अनंत का कहना है कि उन्होंने महुआ को अपने घर पर 20,000 पाउंड (20.27 लाख रुपए ) गिनते हुए देखा था। बताया गया था कि कैश वो अक्सर भारतीय रुपए और पाउंड में लेती थीं।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch