Tuesday , May 7 2024

भाजपा में नहीं है अमित शाह का बेटा, मूर्ख हैं राहुल गांधी; हिमंत सरमा ने वंशवाद का मतलब समझाया

भाजपा में नहीं है अमित शाह का बेटा, मूर्ख हैं राहुल गांधी; हिमंत सरमा ने वंशवाद का मतलब समझायाअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के उस बयान पर जोरदार पलटवार किया है जिसमें उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे और बीसीसीआई के सचिव जय शाह को वंशवाद का उदाहरण बताया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह एक साधारण विधायक हैं। उनकी तुलना प्रियंका गांधी से नहीं की जा सकती है। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने मिजोरम में अपने एक चुनावी अभियान के दौरान जय शाह, पंकज सिंह और अनुराग ठाकुर को वंशवाद की राजनीति का उदारहण बताया था।

राहुल गांधी ने वंशवाद का मतलब समझाया
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “सबसे पहले, राहुल गांधी को वंशवादी राजनीति का अर्थ पता होना चाहिए। अमित शाह का बेटा भाजपा में नहीं है, लेकिन राहुल गांधी का पूरा परिवार कांग्रेस में है। वह यह नहीं जानते हैं कि वह हर चीज के मूल कारण हैं। अगर एक परिवार (मां, पिता, दादा, बहन) का हर व्यक्ति राजनीति में हो और पार्टी को नियंत्रित कर रहा हो तो उसे वंशवाद कहते हैं।” हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राजनाथ सिंह के बेटे प्रियंका गांधी की तरह बीजेपी को नियंत्रित नहीं करते हैं। उन्होंने पूछा, “अमित शाह का बेटा इस बहस में कैसे आ गया?”

वंशवाद की राजनीति पर सवाल पूछने पर राहुल गांधी ने कहा था, “अमित शाह का बेटा क्या करता है? वह वास्तव में क्या कर रहा है? राजनाथ सिंह का बेटा क्या करता है? पिछली बार मैंने सुना था कि अमित शाह का बेटा भारतीय क्रिकेट चला रहा है। इसलिए कृपया निष्पक्ष रहें। भाजपा के नेताओं को देखें और खुद से पूछें कि उनके बच्चे क्या कर रहे हैं। आप पाएंगे कि उनके कई बच्चे वंशवादी हैं।”

यह विवाद तब तूल पकड़ गया जब भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को परिवार संचालित पार्टी बताने वाले शशि थरूर के बयान को हथियार बना लिया। बाद में थरूर ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने जो कहा उसे गलत तरीके से पेश किया गया। तिरुवनंतपुरम में एक कार्यक्रम के दौरान शशि थरूर से पार्टी की ओर से पीएम उम्मीदवार न बनाए जाने पर सवाल पूछा गया। थरूर ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन सकते हैं क्योंकि कांग्रेस कई मायनों में एक परिवार संचालित पार्टी है।”

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch