Monday , April 29 2024

यूपी पुलिस भर्ती में महिलाओं को मिलेगा 30 फीसदी आरक्षण, सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान

यूपी पुलिस भर्ती में महिलाओं को मिलेगा 30 फीसदी आरक्षण, सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलानहाथरस/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाया। यूपी पुलिस में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान किया। साथ ही बिना नाम लिए विपक्ष पर हमला बोला। गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथरस के बागला डिग्री कॉलेज के मैदान में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शिरकत करने आए। उन्होंने सबसे पहले राधे राधे से अपने संबोधन को शुरू किया। काका व निर्भर हाथरसी को याद किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश ने साढ़े छह साल मे यूपी को बदलते हुए देखा है। आज 55 लाख लोगों को आवास मिल चुके है,फ्री में बिजली कनेक्शन मिले है। पीएम आयुष्मान योजना में दस करोड लोगों को लाभ मिला है। कोविड काल में लोगों को 220 करोड की निशुल्क वैक्सीन लगाई गई।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch