Monday , April 29 2024

“ये बजरंग का निजी फैसला-WFI का चुनाव निष्पक्ष”, पूनिया के पद्मश्री लौटाने पर खेल मंत्रालय का बयान

पुनिया के पद्मश्री लौटाने पर खेल मंत्रालय का बयान। - India TV Hindiगुरुवार को हुए भारतीय कुश्ती संघ यानी WFI के चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय कुमार सिंह की जीत हुई है। अब संजय सिंह WFI के नए अध्यक्ष हैं। संजय की जीत पर उन पहलवानों ने निराशा व्यक्त की थी जिन्होंने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया थी और योन शोषण के आरोप लगाए थे। इस परिणाम के बाद साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का ऐलान किया था। वहीं, शुक्रवार को बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का ऐलान किया है। अब बजरंग के इस ऐलान पर खेल मंत्रालय का भी बयान सामने आ गया है।

बजरंग पूनिया द्वारा पद्मश्री लौटाने के ऐलान के खेल मंत्रालय ने बयान जारी किया है। पीटीआई के  मुताबिक, खेल मंत्रालय के सूत्रों ने कहा- “पद्मश्री लौटाना बजरंग पूनिया का निजी फैसला है। WFI के चुनाव निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से हुए हैं।” खेल मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि हम अब भी बजरंग से पद्मश्री लौटाने के फैसले को बदलने की मांग करेंगे।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch