Monday , April 29 2024

राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के एक कार्यकर्ता भर हैं, इसके अलावा वो कुछ भी नहीं

राहुल गांधी को इतना बड़ा नेता मत मानिए... दिग्विजय सिंह के भाई ने क्यों कही तवज्जो न देने वाली बात?मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी को तवज्जो न देने की बात कही है। कांग्रेस के पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को इतना बड़ा नेता न माना जाए। उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस पार्टी के एक कार्यकर्ता हैं, इसके अलावा वो कुछ भी नहीं हैं।

इसके अलावा राहुल गांधी कुछ नहीं हैं…
संवाददाताओं ने जब उनसे पूछा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा में बयान देते हैं, तो उनका चेहरा टीवी पर कम दिखाया जाता है, तो इसपर लक्ष्मण सिंह ने कहा, ‘राहुल गांधी एक सांसद हैं, वह (पार्टी के) अध्यक्ष नहीं हैं, और कांग्रेस के एक कार्यकर्ता हैं। इसके अलावा राहुल गांधी कुछ नहीं हैं।’

कही तवज्जो न देने वाली बात
लक्ष्मण सिंह ने आगे कहा, ‘आप लोगों (मीडिया) को राहुल गांधी को इतनी तवज्जो नहीं देनी चाहिए और न ही हमें ऐसा करना चाहिए।’ पांच बार सांसद और तीन बार विधायक रह चुके लक्ष्मण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी केवल एक सांसद हैं और वह पार्टी के बाकी सांसदों के बराबर हैं।

लक्ष्मण सिंह ने कहा, ‘कोई जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से (बड़ा) बनता है। राहुल गांधी को इतना बड़ा नेता मत मानिए, मैं भी नहीं मानता। वह एक साधारण सांसद हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप उन्हें तवज्जो देते हैं या नहीं।’ बता दें कि पिछले महीने हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में गुना जिले की चचौरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका पेंची ने लक्ष्मण सिंह को 61,000 से अधिक मतों से हराया था। चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की। भाजपा नेतृत्व ने डॉक्टर मोहन यादव को एमपी का नया सीएम बनाया है।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch