Friday , March 29 2024

लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका के अयोध्या दौरे में बदलाव, अब इस तारीख को करेंगी रोड शो

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के अयोध्या में एक छोटा सा बदलाव किया गया है. प्रियंका गांधी की 27 मार्च को प्रस्तावित अयोध्या रैली को दो दिन आगे बढ़ा दिया गया है. नई जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी अब 27 मार्च नहीं बल्कि 29 मार्च को राम की नगरी अयोध्या में रैली करेंगी. नए शेड्यूल के मुताबिक, अब प्रियंका गांधी 27 मार्च को अमेठी, 28 मार्च को राय बरेली और फिर 29 मार्च को राम की नगरी अयोध्या में चुनावी रैलियां करेंगी.

प्रियंका की अयोध्या यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव राजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया था, “प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली से कैफियत एक्सप्रेस से अयोध्या के लिये रवाना होंगी. ट्रेन के सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर यहां पहुंचने की उम्मीद है.” सिंह ने कहा कि अयोध्या रेलवे स्टेशन के नजदीक थोड़ी देर होटल में रुकने के बाद वह सुबह 10 बजे अयोध्या में रोड शो करेंगी.

लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद रोड शो कुमारगंज में समाप्त होगा. उन्होंने कहा कि रोड शो में 32 पड़ाव होंगे. प्रियंका स्थानीय लोगों से मिलेंगी और अयोध्या में दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगी. वह एक स्थानीय स्कूल में बच्चों से भी मिलेंगी. इन तीन दिनों में वह मध्य यूपी में कांग्रेस के लिए माहौल बनाएंगी. अयोध्या से उन्नाव तक के दौरे से वह बीच में समय निकालकर रायबरेली और अमेठी भी जाएंगी.

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch