Friday , April 26 2024

इस वर्ल्ड कप के 11% रन भारत ने बनाए, 14% रनों के साथ इंग्लैंड पहले स्थान पर

  • वर्ल्ड कप में 22412 रन बने, इंग्लैंड ने सबसे ज्यादा 3183 रन बनाए
  • भारत 2516 रन के साथ तीसरे स्थान पर रहा, श्रीलंका ने सबसे कम रन बनाए
  • इंग्लैंड ने 6 बार 300+ रन का स्कोर किया, फाइनल में पहुंचने वाली न्यूजीलैंड ने एक बार भी नहीं

वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड ने इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाए। उसने 11 मैच में 3183 रन बनाए। यह वर्ल्ड कप में बने कुल 22412 रनों का 14% रन है। इस मामले में भारतीय टीम तीसरे स्थान पर है। टीम इंडिया ने 9 मैच में 2516 रन (11%) बनाए। सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ हारने वाला ऑस्ट्रेलिया 2901 रनों के साथ दूसरे स्थान पर है। टॉप-4 में उपविजेता न्यूजीलैंड नहीं है। वह 2154 रन के साथ पाचवें नंबर पर है।

बांग्लादेश ने सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रैंकिंग में अपने से ऊपर तीन टीमों को पीछे छोड़ा। उसने 2278 रन बनाए। पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम वनडे रैंकिंग में उससे ऊपर है, लेकिन वर्ल्ड कप में रन बनाने के मामले में बांग्लादेश से पीछे रह गई। पाकिस्तान छठे तो दक्षिण अफ्रीका आठवें स्थान पर रहा।

देश रन
इंग्लैंड 3183
ऑस्ट्रेलिया 2901
भारत 2516
बांग्लादेश 2278
न्यूजीलैंड 2154
पाकिस्तान 2025
वेस्टइंडीज 1969
दक्षिण अफ्रीका 1934
अफगानिस्तान 1831
श्रीलंका 1621

श्रीलंका की टीम बाउंड्री लगाने में सबसे पीछे रही
इंग्लैंड की टीम ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 76 छक्के लगाए। इस मामले में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज की टीम रही। उसने 59 छक्के लगाए। ऑस्ट्रेलिया ने 44, भारत ने 36 और पाकिस्तान ने 28 छक्के लगाए। चौके लगाने के मामले में भी इंग्लैंड की टीम पहले स्थान पर रही। उसने 283 चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया ने 271, भारत ने 232 और बांग्लादेश ने 210 चौके लगाए। सबसे कम 16 छक्के श्रीलंका की टीम ने लगाए। वह चौकों के मामले में भी आखिरी स्थान पर रहा। श्रीलंकाई टीम ने सिर्फ 133 चौके लगाए।

मॉर्गन ने सबसे ज्यादा छक्के और रोहित ने चौके लगाए
इंग्लैंड के कप्तान इयॉन मॉर्गन ने सबसे ज्यादा 22 छक्के लगाए। इस मामले में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच रहे। उन्होंने 10 मैच में 18 छक्के लगाए। भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने 9 मैच में 14 छक्के लगाए। चौके के मामले में रोहित पहले स्थान पर रहे। उन्होंने 67 चौके लगाए। इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ने भी 67 चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर ने 66 और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने 60 चौके लगाए।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

बल्लेबाज देश छक्के
इयॉन मॉर्गन इंग्लैंड 22
एरॉन फिंच ऑस्ट्रेलिया 18
रोहित शर्मा भारत 14
जेसन रॉय इंग्लैंड 12
क्रिस गेल वेस्टइंडीज 12
बेन स्टोक्स इंग्लैंड 11
जॉनी बेयरस्टो इंग्लैंड 11
रसी वान डुसेन दक्षिण अफ्रीका 10
निकोलस पूरन वेस्टइंडीज 10
कार्लोस ब्रैथवेट वेस्टइंडीज 9

सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

बल्लेबाज देश चौके
रोहित शर्मा भारत 67
जॉनी बेयरस्टो इंग्लैंड 67
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 66
शाकिब अल हसन बांग्लादेश 60
जेसन रॉय इंग्लैंड 51
केन विलियम्सन न्यूजीलैंड 50
बाबर आजम पाकिस्तान 50
जो रूट इंग्लैंड 48
एरॉन फिंच ऑस्ट्रेलिया 47
एलेक्स केरी ऑस्ट्रेलिया 46
साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch