Tuesday , April 30 2024

राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा भिखारीपुर में आत्मरक्षा हेतु मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर आयोजित

लखनऊ। महामाया राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विशेष शिविर के छढवे दिन भिखारीपुर ग्राम में आत्म रक्षा हेतु मार्शलआर्ट प्रशिक्षण का शिविर लगाया गया।
मार्शल आर्ट प्रशिक्षक प्रगति ब्लैक बेल्ट ,थ्री डान ने स्वयम सेवकों को एवम ग्रामीण महिलाओं की आत्मरक्षा हेतु अनेक तकनीकी बताई जिसमे मुख्य रूप से हैंड मूवमेंट ,लेग मूवमेंट फेस पंच मिडिल पंच डाउन पंच, एल्बो पंच ,नी अटैक आदि के बारे में बताया।सुश्री प्रगति ने बताया कि आत्मविश्वास के द्वारा ही हम खतरे का सामना कर सकने में समर्थ होते हैं। अतः आत्मविश्वास बनाये रखना जरूरी होता है।योग प्रशिक्षक सुश्री नीतिमा ने मानसिक तनाव कम करने हेतु प्राणायाम को आवश्यक बताया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ जीतेंन्द्र यादव ने बताया कि भिखारीपुर मे महिला सशक्तिकरण हेतु रैली निकाली गई रैली का नेतृत्व डॉ शादाब अहमद खान एबम डॉ दीपिका रावत ने किया।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch