Friday , April 26 2024

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे अमिताभ ठाकुर, कर दिया एलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने का पूर्व आईएएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने एलान किया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा है कि योगी आदित्यनाथ के और लोकतांत्रिक कार्यों को देखते हुए वह उनके खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगे।

पूर्व आईएएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने यह बात कहते हुए ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस किसी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरेंगे तो वह उनके खिलाफ ताल ठोकने की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि योगी आदित्यनाथ ने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान तमाम तरह के अलोकतांत्रिक, विभेदकारी, दमनकारी और उत्पीड़नात्मक कार्य किए हैं और इसी के लिए नीतियां बनायी गयीं हैं।

इसीलिए अमिताभ ठाकुर ने यह फैसला किया है कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ जिस विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे उनके खिलाफ वह खुद चुनाव मैदान में उतरेंगे।

कौन हैं अमिताभ ठाकुर (Kaun Hai Amitabh Thakur)

अमिताभ ठाकुर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के साथ-साथ कवि, लेखक और एक तेजतर्रार सामाजिक कार्यकर्ता हैं। इनका जन्म बिहार के मुजफ्फरपुर में हुआ था। वह नेशनल आरटीआई फोरम के संस्थापक भी हैं। अमिताभ ठाकुर को केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा 23 मार्च 2021 को अनिवार्य सेवानिवृति दी गई थी। अमिताभ ठाकुर आए दिन जनहित से जुड़े मामले के साथ-साथ सरकारी महकमे के खिलाफ उठने वाली आवाजों और गैरकानूनी कार्यों के खिलाफ अक्सर बेबाक तरीके से टिप्पणी किया करते हैं और अधिकारियों से कार्रवाई की मांग भी किया करते हैं। इससे सरकारी तंत्र परेशान भी रहता है।

आपको बता दें कि उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर भी एक जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो अपने कार्यों के जरिए अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपने तरीके से सक्रिय रहती हैं। उन्होंने अपने तरीके से सरकार और तमाम राजनीतिक दलों के भ्रष्टाचार को उजागर किया है। वह कई लोगों की कानूनी न सरकार से लड़ाई में मदद भी किया करती हैं।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch