Thursday , March 28 2024

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 24 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं

लखनऊ (आई वाच न्यूज़ नेटवर्क)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. जारी यूपी बोर्ड टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च, 2022 से शुरू होंगी और 20 अप्रैल, 2022 तक जारी रहेंगी. परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्‍मीदवार अपनी एग्‍जाम डेटशीट नीचे चेक कर सकते हैं.

हिंदी, प्रारंभिक हिंदी – 24 मार्च, 2022
गृह विज्ञान – 26 मार्च, 2022
पेंटिंग/कला – 28 मार्च, 2022
कंप्यूटर – 30 मार्च, 2022
अंग्रेजी – 01 अप्रैल 2022
सामाजिक विज्ञान – 04 अप्रैल, 2022
विज्ञान – 06 अप्रैल, 2022
संस्कृत – 08 अप्रैल, 2022
गणित – 11 अप्रैल, 2022

UP Board 12th Date Sheet 2022:
हिंदी/ सामान्य हिंदी – 24 मार्च, 2022
भूगोल – 26 मार्च, 2022
गृह विज्ञान – 28 मार्च, 2022
पेंटिंग/ कला – 30 मार्च, 2022
अर्थशास्त्र – 01 अप्रैल, 2022
कंप्यूटर – 04 अप्रैल, 2022
अंग्रेजी – 06 अप्रैल, 2022
रसायन विज्ञान/ इतिहास – 08 अप्रैल, 2022
शारीरिक शिक्षा – 11 अप्रैल, 2022
गणित/ जीव विज्ञान – 13 अप्रैल, 2022
भौतिकी – 15 अप्रैल, 2022
समाजशास्त्र – 18 अप्रैल, 2022
संस्कृत – 19 अप्रैल, 2022
नागरिक शास्‍त्र – 20 अप्रैल 2022

यूपी बोर्ड ने पूरा परीक्षा कार्यक्रम अपनी वेबसाइट upmsp.edu.in पर भी जारी कर दिया है. वेबसाइट पर 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पूरा पाठ्यक्रम व मॉडल क्वेश्चन पेपर जारी किए गए हैं ताकि बच्चे समझ सके कि किस तरह का परीक्षा पेपर आएगा.

इस साल, उत्तर प्रदेश बोर्ड (UPMSP) कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए 51 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्‍ट्रेशन कराया है. कक्षा 10 के लगभग 27.83 लाख (27,83,742) और कक्षा 12 के 23.91 लाख (23,91,841) छात्रों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्‍ट्रेशन किया है.

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch