Thursday , April 25 2024

Azam Khan के गढ़ में सीएम योगी कर सकते हैं विकास योजनाओं की बारिश, मेंथा उद्योग को संजीवनी की उम्मीद

रामपुर, (मुस्लेमीन)। लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को जिताने का इनाम अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) खुद रामपुर की जनता को देंगे। इसके लिए वह सपा नेता आजम खां (Azam Khan) के गढ़ में जनसभा करने आ रहे हैं। इसी में कई बड़े विकास कार्यों की घोषणा भी कर सकते हैं।

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता आजम खां रामपुर शहर से 10 बार विधायक बन चुके हैं। साल 2019 में वह पहली बार लोकसभा का चुनाव (Lok Sabha Election) लड़े और जीत भी गए। लेकिन, लोकसभा की सदस्यता उन्हें रास नहीं आई। चुनाव जीतने के बाद उनके खिलाफ बड़े पैमाने पर मुकदमे दर्ज हुए।

उन्हें बेटे विधायक अब्दुल्ला आजम (Abdulla Azam) और पत्नी पूर्व सांसद डाॅॅॅ. तजीन फात्मा (Tazin Fatma) के साथ जेल जाना पड़ा। आजम खां (Azam Khan) सवा दो साल बाद जेल से छूट पाए। उन्होंने जेल में रहते हुए ही रामपुर विधानसभा सीट (Rampur Assembly Seat) से चुनाव लड़ा और जीत भी गए। इसके बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

इस पर जून में यहां लोकसभा चुनाव हुआ, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के घनश्याम सिंह लोधी (Ghanshyam Singh Lodhi) विजयी रहे। उन्होंने आजम खां के करीबी सपा नेता आसिम राजा (Asim Raja) को हरा दिया। आजम के गढ़ में घनश्याम सिंह की जीत भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि रही। इससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम भाजपा नेता गदगद हुए।

इसके बाद अधिकारियों ने भी प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिए। बिलासपुर चीनी मिल जर्जर हालत में है। मशीनेंं बहुत पुरानी होने के कारण लगातार घाटा हो रहा है। किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान भी समय से नहीं हो पा रहा है। सरकार आर्थिक सहयोग करती है तभी भुगतान हो पाता है।

मेंथा उद्योग के लिए भी हो सकती है घोषणा

रामपुर में मेंथा का बड़ा कारोबार है। यहां से हर साल 1750 करोड़ का मेंथा निर्यात होता है। मेंथा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भी मुख्यमंत्री घोषणा कर सकते हैं। जिले में थानों की हालत भी बदहाल है। कई इमारतें तो नवाबी दौर में बनी हुई है। इनकी हालत में सुधार की जरूरत है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि मुख्यमंत्री पुलिस को भी रिटर्न गिफ्ट देंगे ।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch