Tuesday , April 30 2024

उत्तराखंड में गाय से रेप करता पकड़ा गया हाफिज, लोगों ने कपार छील पुलिस के किया हवाले: हाथ में कलावा भी बँधा था, हल्द्वानी की घटना

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में गाय के साथ रेप करते एक मुस्लिम युवक पकड़ा गया। नाराज लोगों ने सिर मुंडने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित का नाम हाफिज है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर के स्वार का रहने वाला है। शुरुआत में वह अपना नाम नफीस बता रहा था। उसने हाथ में कलावा भी बाँध रखा था। घटना बुधवार (14 जून 2023) की है।

मामला हल्द्वानी के थाना क्षेत्र मुखानी का है। यहाँ के रहने वाले महेश चंद्र ने बुधवार (14 जून) को इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। महेश के मुताबिक उन्होंने अपनी गाय को चरने के लिए खेतों में छोड़ रखा था। दोपहर में वे गाय को देखने गए। इसी दौरान उन्होंने बाग़ के अंदर एक व्यक्ति को गाय से रेप करते देखा। रेप कर रहे व्यक्ति ने गाय को रस्सी से बाँध दिया था। शिकायत में बताया गया है कि जब आरोपित ने महेश को अपनी तरफ आते देखा तो वह पैंट बंद करते हुए भागने लगा।

महेश ने भागते हाफिज को पकड़ लिया। इस बीच कई अन्य लोग भी मौके पर पहुँच गए। आरोपित की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल वह हल्द्वानी के बरेली रोड में रह रहा था। ऑपइंडिया के पास शिकायत कॉपी मौजूद है। घटना से नाराज लोगों ने न सिर्फ हाफ़िज़ की धुनाई की, बल्कि उसका सिर भी मुंडन कर दिया। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

जैसे ही मामले की सूचना पुलिस को मिली वो मौके पर पहुँची। आरोपित हाफिज को हिरासत में ले लिया गया। उस पर IPC की धारा 377 के तहत कार्रवाई की गई है और जेल भेज दिया गया है। हिन्दू संगठनों ने उस पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

साहसी पत्रकारिता को सपोर्ट करें,
आई वॉच इंडिया के संचालन में सहयोग करें। देश के बड़े मीडिया नेटवर्क को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर इन्हें ख़ूब फ़ंडिग मिलती है। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें।

About I watch